Vijay Mystery Number: 27 तारीख का सुपरस्टार विजय के साथ क्या है खास कनेक्शन? चुनाव से भी जुड़ा है ये नंबर

Vijay Mystery Number: तमिल सुपरस्टार विजय इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी काफी चर्चा में हैं। उनकी पार्टी टीवीके (TVK) के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के बीच अब सोशल मीडिया पर एक नया "27 मिस्ट्री" ट्रेंड करने लगा है। फैंस दावा कर रहे हैं कि विजय के जीवन और राजनीतिक सफर से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं 27 तारीख को ही हुई हैं।

दरअसल यह चर्चा तब शुरू हुई जब सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने पिछले कुछ महीनों की घटनाओं का एक टाइमलाइन पोस्ट किया। इसमें दिखाया गया कि कई अहम घटनाएं लगातार 27 तारीख को सामने आईं, जिसके बाद फैंस ने इसे 'विजय का मिस्ट्री नंबर' कहना शुरू कर दिया।

Vijay Mystery Number

Vijay Mystery Number: 27 नंबर से जुड़ा है खास कनेक्शन

- सबसे पहले 27 सितंबर 2025 की घटना का जिक्र किया जाता है। उस दिन तमिलनाडु के करूर जिले में विजय की रैली के दौरान भीड़ भगदड़ मच गई थी। इसमें कई लोगों की मौत हो गई और यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बनी।

- इसके बाद 27 अक्टूबर को विजय ने इस हादसे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, जिससे यह मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया।

- फिर 27 नवंबर को एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ जब वरिष्ठ नेता के.ए. सेंगोट्टियन ने विजय की पार्टी TVK जॉइन कर ली। इससे विजय के राजनीतिक सफर को नया बल मिला और समर्थकों में उत्साह बढ़ा।

27 दिसंबर को रिलीज होगी विजय की फिल्म

27 दिसंबर को विजय की आगामी फिल्म जन नायकन का ग्रैंड ऑडियो लॉन्च हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर भारी चर्चा बटोरी। इसके बाद 27 जनवरी को फिल्म से जुड़े एक कानूनी मामले में मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिल्म फिर से सुर्खियों में आ गई। फरवरी में भी यह 27 कनेक्शन चर्चा में रहा। 27 फरवरी को विजय की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई, जिसमें उनके लंबे वैवाहिक संबंध के खत्म होने की खबर वायरल हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल और तेज हो गया कि क्या 27 सचमुच विजय के जीवन से जुड़ा कोई खास नंबर है या फिर यह सिर्फ संयोग है।

Vijay के चुनावी डेब्यू पर भी नजर

हालांकि कई लोग इसे महज संयोग मानते हैं और कहते हैं कि इंटरनेट पर अक्सर लोग अलग-अलग घटनाओं को जोड़कर कहानी बना लेते हैं। तमिलनाडु चुनाव में विजय का पॉलिटिकल डेब्यू हो रहा है। अब देखना है कि नंबर का यह संयोग कुछ काम आता है या नहीं। विजय के फैंस अब मजाक-मजाक में हर महीने की 27 तारीख पर नजर रखने लगे हैं कि कहीं फिर कोई बड़ी खबर तो नहीं आने वाली। फिलहाल यह '27 मिस्ट्री' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय जरूर बन गया है, लेकिन इसके पीछे कोई आधिकारिक या वास्तविक संबंध होने का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+