विजय माल्या केस: CBI ने यूके कोर्ट को ऑर्थर रोड जेल का वीडियो सौंपा, टॉयलेट-टीवी और टहलने का है इंतजाम

नई दिल्ली। लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने विजय माल्या के मामले में सुनवाई करते हुए भारत के अधिकारियों से जेल का वीडियो मांगा था, जहां विजय माल्या को रखे जाने की योजना है। वहीं, विजय माल्या के केस की जांच कर रही सीबीआई ने एक वीडियो यूके कोर्ट के समक्ष पेश किया है और बताया है कि जिस जेल में माल्या को रखा जाएगा, उसकी स्थिति क्या है और कौन-कौन सी सुविधाएं हैं।

ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी पर होगा अब दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम!

सीबीआई ने यूके कोर्ट को सौंपा 10 मिनट के वीडियो

सीबीआई ने यूके कोर्ट को सौंपा 10 मिनट के वीडियो

सीबीआई ने यूके कोर्ट को सौंपे 10 मिनट के वीडियो में बताया है कि आर्थर रोड जेल के सेल नंबर 12 में सूर्य की पर्याप्त रोशनी है। इस वीडियो के जरिए कोर्ट को बताया गया है कि इस सेल में एक शौचालय है, नहाने की जगह है, लाइब्रेरी की सुविधा भी यहां उपलब्ध है और टहलने के लिए भी पर्याप्त जगह है।

लंंदन की अदालत ने मांगी थी जानकारी

लंंदन की अदालत ने मांगी थी जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल सुविधाओं की जानकारी भी कोर्ट को दी गई है। ये पूर्व मुखी सेल है इसलिए यहां रोशनी भी काफी रहती है। बता दें कि भारतीय बैंकों को माल्या 9000 करोड़ से अधिक का चूना लगाकर भाग गया था और अब उसको भारत लाने की कोशिशें जारी है। उसका केस लंदन की अदालत में चल रहा है।

विजय माल्या ने कोर्ट में जज से शिकायत की थी

विजय माल्या ने कोर्ट में जज से शिकायत की थी

विजय माल्या ने कोर्ट में जज से शिकायत की थी कि मुंबई की आर्थर रोड़ जेल में ना तो नेचुरल लाइट होती है और ना ही फ्रेश हवा, जिसके बाद कोर्ट ने भारत से जेल का वीडियो उपलब्ध करवाने के लिए कहा था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे शराब व्यापारी विजय माल्या की 31 जुलाई को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत देते हुए 12 सितंबर को अगली सुनवाई के लिए हाजिर होने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें: AAP से इस्तीफा देने के बाद मीडिया के सामने आए आशीष खेतान, बताया अब क्या है अगली मंजिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+