कौन हैं J&K पुलिस के ऑफिसर विजय कुमार, जिनका हुआ तबादला, घाटी में आतंकियों के सिखाया था सबक

IPS Vijay Kumar: आईपीएस विजय कुमार को अमरनाथ आतंकी हमले को रोकने और आतंकवाद को कुचलने वाले तेज तर्रार पुलिस आधिकारी के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकियों का जड़ सफाया करने में कई अहम भूमिका निभाई। वह चाहे अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले के साजिश को नाकाम करने की हो या फिर उग्रवाद को खात्मे को लेकर मिशन, आईपीएस विजय कुमार ने जम्मू कश्मीर पुलिस के कई सफल मिशन को लीड किया।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी विजय कुमार, जो 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद अस्थिर कश्मीर में पुलिस का सार्वजनिक चेहरा बने। इस हफ्ते गुरुवार को उन्हें जम्मू-कश्मीर से दिल्ली स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया था। आईपीएस विजय कुमार उन चार आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें स्थानांतरण आदेश मिले हैं। अब विजय कुमार अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के दिल्ली खंड का कार्यभार संभालेंगे।

IPS Vijay Kumar

सरकारी आदेश में कहा गया है कि विजय कुमार, आईपीएस (एजीएमयूटी:1997), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, को एजीएमयूटी कैडर के दिल्ली खंड में अपना नया कार्यभार संभालने के लिए 30.01.2025 को जम्मू-कश्मीर से कार्यमुक्त किया जाता है।"

सरकारी आदेश के मुताबिक, जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनमें आईपीएस विजय कुमार के अलावा आईपीएस अधिकारी आनंद जैन का भी नाम शामिल हैं। जैन को जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद से मुक्त कर दिया गया है और डीजीपी सशस्त्र, जम्मू-कश्मीर के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी भीम सेन टूटी को जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में तैनात किया गया है, जो आनंद जैन की जगह लेंगे।

IPS अजय कुमार की जम्मू कश्मीर पुलिस में छवि

जम्मू कश्मीर के एजीपी के पद पर आईपीएस विजय कुमार ने कई बड़े मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। आईपीएस अधिकारी ने कश्मीर में "तीन साल पहले अमरनाथ यात्रा पर संभावित आतंकी हमले को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका" निभाने के लिए गणतंत्र दिवस 2025 पर वीरता पदक मिला।

जम्मू कश्मीर में पद पर रहते विजय कुमार ने उग्रवादियों को उनके पैतृक गांवों में दफनाने के अधिकार से इनकार करने जैसी नई नीतियों को आगे बढ़ाया, यह सुनिश्चित किया कि 158 से अधिक उग्रवादियों को तलहटी में ही दफनाया जाए, ताकि उग्रवाद पर नियंत्रण पाया जा सके।

सैयद अली शाह गिलानी को दफन करने की स्कीम
जम्मू कश्मीर में शीर्ष अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को दफनाने की विस्तृत योजना "जी-प्लान" के पीछे विजय का दिमाग भी माना जाता है, जिनकी सितंबर 2021 में श्रीनगर में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कानून और व्यवस्था की समस्याओं से बचने के लिए रात में अपने घर के पास एक दफन स्थान की पहचान की।

कई आतंकी हुए ढेर
आईपीएस अजय कुमार के आईजीपी पद पर रहते जम्मू कश्मीर पुलिस ने रेयाज नायकू, कारी यासिर, हैदर और बुरहान कोका जैसे शीर्ष आतंकवादी 'कमांडरों' को मारने में कामयाब रही। उनके कार्यकाल में प्रभावशाली जमात-ए-इस्लामी और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने हिज्बुल मुजाहिदीन के नवीद मुश्ताक उर्फ ​​बाबू और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह के बीच सांठगांठ का भी पता लगाने में कामयाबी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+