Vidhan Sabha Chunav: शाम 5:00 बजे तक छत्तीसगढ़ में 67.34% और मध्य प्रदेश में 71.11% मतदान
Chattisgarh and Madhya Pradesh Vidhan sabha Chunav: आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में बीते 7 नवंबर को पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो चुका है और बची हुई 70 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

चुनाव आयोग की तरफ से मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पढ़िए, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव से जुड़े सभी लाइव अपडेट।
लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
इंदौर ने बनाया वोटिंग में भी नया रिकॉर्ड
बम्पर वोटिंग क़े कारण इंदौर में 72.5 प्रतिशत से ज्यादा डाले वोट..6 बजने के पहले जितने भी लोग बचे सभी को टोकन देकर वोट डलवाये गये। सबसे ज्यादा वोटिंग विधानसभा 1,2,4 और देपालपुर में हुई..सीनियर सिटीजन व दिव्यांगों ने भी किया अपने मताधिकार का प्रयोग..3 दिसम्बर को आयेंगे नतीजे..सभी प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला हुआ 16 दिनों के लिये ईवीएम में हुआ बंद ।
मध्य प्रदेश
भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप
इंदौर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ और उनके साथियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करने का आरोप, कांग्रेस नेता केके मिश्रा और सुरजीत चड्ढा ने थाने पहुंचकर की एकलव्य गौड़ और साथियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
MP: महू में मतदान के दौरान विवाद, चली तलवार
MP: इंदौरा के महू में मतदान के दौरान बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि तलवार तक चल गईं। घटना
महू विधानसभा के ग्राम मांगलिया की है, यहां दोनों पक्ष के कार्यकर्ता आपस मे मतदान को लेकर भीड़ गये, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों को हॉस्पिटल पहुंचाना पड़ा।
मध्य प्रदेश
'BJP हारी तो पाकिस्तान में मनेगा जश्न'
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में दिया बयान, 'जब आप ईवीएम पर कमल के निशान वाला बटन दबाते हैं तो पूरे भारत में जश्न मनाया जाता है, लेकिन अगर कोई दूसरी पार्टी जीतती है तो फिर पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा'
छत्तीसगढ़
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि, हर जगह से अच्छी खबरें आ रही हैं। लोग मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जो लोग घर पर हैं उनसे मैं अपील करता हूं कि वे अपना वोट डालें। हर जगह एक तरफा माहौल है, कांग्रेस पर भरोसा है।
मध्य प्रदेश
नजरबंद किए गए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी और कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी को चुनाव खत्म होने तक पिछोर रेस्ट हाऊस में नजर बंद किया गया, कुछ पोलिंग बूथों पर हंगामा होने के बाद प्रशासन ने उठाया कदम
छत्तीसगढ़
'75 के पार सीटें हासिल करेंगे हम'
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का बड़ा बयान, 'हमारे सीएम के कहे मुताबिक, कांग्रेस की सीटों की संख्या इस बार निश्चित तौर पर 75 के पार जाएगी, सुबह से मैं 50 बूथों का दौरा कर चुका है, हमारे कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं'
READ MORE














Click it and Unblock the Notifications