इन 7 वीडियो में देखें, कैसे पानी ने पूरे शहर में लगा दी आग
नई दिल्ली। कावेरी विवाद के चलते इन दिनों पानी के लिए बेंगलुरु जल रहा है। कावेरी नदी के पानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए फैसले के बाद से ही कर्नाटक में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसके चलते बेंगलुरु के 16 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हिंसा का माहौल पैदा कर दिया है। केपीएन बस डिपो में खड़ी करीब 20 से भी अधिक बसों को आग हवाले कर दिया गया है। इसके अलावा बेंगलुरु के आसपास के हिस्सों में आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें आ रही हैं।
बेंगलुरु में बिगड़ते हालात को देखकर कल ही 15000 सुरक्षा जवानों की तैनाती कर दी गई थी। इसके अलावा उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चीता पुलिस को भी तैनात किया गया है।
बहुत सी जगहों पर लोगों ने तोड़फोड़ की है। कर्नाटक में कई जगहों पर तमिल लोगों या फिर उनसे संबंध रखने वाले लोगों के साथ मारपीट करने के वीडियो भी आ रहे हैं।
आइए देखते हैं बेंगलुरु और उसके आस-पास के इलाकों के ऐसे ही 5 वीडियो जिसमें जलता दिख रहा है बेंगलुरु। साथ ही देखिए कुछ ऐसे भी वीडियो जिसमें उपद्रवी तोड़फोड़ मचाते दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications