कन्हैया कुमार की रैली में छोटे बच्चे ने लगाए आजादी के नारे, कहा-ताजमहल-लालकिला न होता तो गोबर दिखाते, Video वायरल
कन्हैया कुमार की रैली में छोटे बच्चे ने लगाए आजादी के नारे, कहा-ताजमहल-लालकिला न होता तो गोबर दिखाते
नई दिल्ली। कन्हैया कुमार मोदी विरोधी रहे हैं और अब उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाने की भी मंजूरी मिल गई है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मामला चलाने की स्वीकृति दे दी। दिल्ली सरकार की ओर से देशद्रोह केस के केस की स्वीकृति मिलते ही कन्हैया कुमार की मुश्किल बढ़ गई है। वहीं कन्हैया कुमार की संविधान बचाओ रैली में एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा कन्हैया कुमार की तरह आजादी के नारे लगा रहा है। पीएम मोदी के खिलाफ बोल रहा है। छोटे बच्चे का स्टाइल पूरी तरह से कन्हैया कुमार से मिलता जुलता दिख रहा है।

Recommended Video
बच्चा बड़े आत्मविश्वास के साथ मंच से हजारों की भीड़ के सामने भाषण देता है औरप आजादी के नारे लगवा रहा है। वीडियो 27 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना में हुई कन्हैया कुमार की संविधान रैली की है, जिसमें कन्हैया के मंच पर यह बच्चा भी मौजूद था। आंखों पर चश्मा लगाए जिस तरह से इस बच्चे ने भाषण दी और आजादी के नारे लगवाए उसे देखकर लोग खूब तालियां बजा रहे थे। बच्चे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर भारत में ताजमहल और लालकिला नहीं होता तो अमेरिकी राष्ट्रपति को क्या दिखाते गोबर। बच्चे में पूरी कविता पढ़ी और आजादी-आजादी के नारे कन्हैया कुमार के स्टाइल में लगवाया। वहीं उसने भीड़ से इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। बच्चे के भीषण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि कन्हैया कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने देश विरोधी नारे लगाने और नफरत भड़काने के आरोपी जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की इजाजत आखिरकार दे ही दी है। यह फाइल दिल्ली सरकार के गृह विभाग के पास लगभग एक साल से पड़ी हुई थी। बीजेपी लंबे वक्त से आम आदमी पार्टी पर टुकड़े-टुकड़े गैंग को बचाने का आरोप लग रही थी, लेकिन अब जाकर दिल्ली सरकार ने कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाने की मंजूरी दे दी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications