तेज रफ्तार कार की ओपेन डिक्की में बैठे बच्चों का ये Video डरा देगा,लोगों ने निकाला जमकर गुस्सा
हैदराबाद में तेज रफ्तार कार की ओपेन डिक्की में बैठे बच्चों का ये Video डरा देगा,लोगों ने निकाला जमकर गुस्सा
हैदराबाद, 13 सितंबर: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होता रहता है। जिसमें से कुछ वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देते हैं तो वहीं कुछ आपका गुस्सा बढ़ा देते हैं। सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा डरा देने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर इंटरनेट यूसर्ज का पारा चढ़ गया है।

तेज रफ्तार कार की ओपेन डिक्की में बैठे बच्चों का वीडियो वायरल
ये वीडियो की एक क्लिप हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। इसमें बच्चों को हैदराबाद में कार की ओपेन डिक्की में बैठा हुआ देखा जा सकता है। इस वीडियो में छोटे बच्चों को कार की ओपेन डिक्की में रेज रफ्तार में खतरनाक तरीके से यात्रा करते हुए दिखाया गया है। वीडियो ने ऑनलाइन कई लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी।

बड़े अंदर बैठे हैं और बच्चे ओपेन डिक्की में
वीडियो शेयर करते ही लोगों ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। क्लिप में तीन बच्चे ओपेन डिक्की बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि वयस्क वाहन के अंदर बैठे हैं। क्लिप को Soncho Zara नाम के एक ट्विटर यूजर ने ने पोस्ट किया था।

"वे कितने गैर जिम्मेदार माता-पिता हैं? सर प्लीज कार्रवाई करें
क्लिप को 10 हजार से अधिक बार देखा गया। सोचो जरा यूजर ने कैप्शन में लिखा "वे कितने गैर जिम्मेदार माता-पिता हैं? कृपया समीक्षा करें सर और कार्रवाई करें ..." वीडियो ट्विटर उपयोगकर्ताओं से भर गया था जो स्पष्ट रूप से नाराज थे।
How irresponsible parents they are? Pls take review sir and action. @KTRTRS @TelanganaCOPs @HiHyderabad @tsrtcmdoffice pic.twitter.com/zqnoZ5L0HM
— Soncho Zara (@sonchozara) September 5, 2022
माता-पिता को गिरफ्तार करने की उठी मांग
एक नाराज यूजर ने लिखा, "बच्चों के जीवन को खतरे में डालने के लिए माता-पिता को गिरफ्तार करें। माता-पिता को बेहतर पता होना चाहिए। वे अपने बच्चों को किस तरह का सबक दे रहे हैं। गैर-जिम्मेदार माता-पिता गैर-जिम्मेदार बच्चों को बाद में गैर जिम्मेदार नागरिक बना देंगे। 5 साल के लिए ड्राइविंग लाइसेंस रद् कर देना चाहिए।
Person who is shooting from drivers seat means using Cell phone while driving. Sir Plz take action on @sonchozara too @KTRTRS @TelanganaCOPs @HiHyderabad @tsrtcmdoffice pic.twitter.com/DBdT1YTL2d
— WikiNewForum (@Wikinewforum) September 6, 2022
यातायात पुलिस वाले इन मामलों में कुछ नहीं करते हैं
एक अन्य यूजर ने कहा "यातायात पुलिस वाले इन मामलों में कुछ नहीं करते हैं। मैं पुरानी ओमनी कारों में कई लोगों को देखता हूं और 10 से अधिक स्कूली बच्चों को ले जाने वाले ऑटो साझा करता हूं। माता-पिता को अपने बच्चों की सुरक्षा पर न्यूनतम सामान्य ज्ञान होना चाहिए। वे स्कूल की फीस पर लाखों खर्च करते हैं और बचत करते हैं। बच्चों की सुरक्षा (एसआईसी) पर कुछ हजारों।"

अचानक ब्रेक के कारण कोई स्टील लदा ट्रक या टेम्पो पीछे से टकरा जाए तो
एक यूजर ने कमेंट किया, "अगर कार चालक द्वारा लगाए गए अचानक ब्रेक के कारण कोई स्टील लदा ट्रक या टेम्पो पीछे से टकरा जाए तो सुरक्षित नहीं है।"
How irresponsible parents they are? Pls take review sir and action. @KTRTRS @TelanganaCOPs @HiHyderabad @tsrtcmdoffice pic.twitter.com/zqnoZ5L0HM
— Soncho Zara (@sonchozara) September 5, 2022
ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो पर दिया ये जवाब
हालांकि इस वीडियो को शेयर करने वाले ने ट्रैफिक डिपार्टमेंट को भी टैग किया है। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का जवाब दिया। उन्होंने पुष्टि की कि जानकारी का सत्यापन किया गया है और ई-चालान तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications