Video: पठानकोट में अभिनंदन के साथ मिग-21 उड़ाने के बाद IAF चीफ ने बताया क्यों उनके जैसे हैं विंग कमांडर
पठानकोट। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान करीब सात माह के बाद एक बार फिर फाइटर जेट मिग-21 में उड़ान भरी। अभिनंदन के साथ भारतीय वायुसेना (आईएएफ) चीफ, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भी मिग-21 को उड़ाया है। पठानकोट एयरबेस से मिग-21 को टेक ऑफ करते ही अभिनंदन ने फिर से फ्लाइंग में वापसी कर ली है। विंग कमांडर अभिनंदन ने 27 फरवरी को मिग-21 बाइसन फाइटर जेट से पाकिस्तान एयरफोर्स के एफ-16 को ढेर कर दिया था।
करीब 30 मिनट तक रहे आसमान में
विंग कमांडर अभिनंदन और एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ करीब 30 मिनट तक आसमान में रहे। दोनों ने मिग-21 के ट्रेनर वर्जन को उड़ाया। आईएएफ चीफ की आईएएफ के फाइटर जेट में यह आखिरी सॉर्टी थी क्योंकि वह रिटायर होने वाले हैं। आईएएफ चीफ की मानें तो विंग कमांडर के साथ मिग-21 उड़ाना उनके लिए वाकई खुशी का मौका था। इसके साथ ही ही उन्होंने अपनी और विंग कमांडर अभिनंदन के बीच कुछ समानताओं का जिक्र भी किया। विंग कमांडर अभिनंदन को हाल ही में वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

अभिनंदन के पिता के साथ गहरा रिश्ता
आईएएफ चीफ ने बताया कि वह और अभिनंदन दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ लड़े हैं। जहां उन्होंने कारगिल की जंग में पाक के खिलाफ युद्ध लड़ा तो अभिनंदन ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का मुकाबला किया था। उन्होंने बताया कि उनकी ही तरह अभिनंदन भी अपने एयरक्राफ्ट से इजेक्ट हुए थे। इसके अलावा उन्होंने कारगिल की जंग में उस एक पल को भी याद किया जब विंग कमांडर अभिनंदन के पिता एयर मार्शल (रिटायर्ड) एस वर्तमान के साथ उन्हें जेट में उड़ान भरने का मौका मिला था।
Recommended Video

मिग से आईएएफ चीफ का जुड़ाव
आईएएफ चीफ की मानें तो आखिरी सॉर्टी एयर मार्शल के बेटे अभिनंदन के साथ करना, उनके लिए निश्चित तौर पर एक गौरवशाली पल है। मिग-21 से एफ-16 को गिराने की घटना को तीन माह होने वाले हैं। आपको यहां बता दें कि कारगिल की जंग के दौरान एयरचीफ मार्शल धनोआ ने मिग-21 की स्क्वाड्रन का लीड किया था। उस समय वह मिग-21 की अंबाला स्थित स्क्वाड्रन 17 के साथ तैनात थे। आईएएफ चीफ के मुताबिक अभिनंदन के साथ उड़ाना भरना उनके लिए एक खुशी का पल है।

धनोआ का जेट भी हुआ क्रैश
बीएस धनोआ के ने बताया कि साल 1988 में उन्हें भी अपने क्रैश हुए फाइटर जेट से इजेक्ट होना पड़ा था। उस समय उन्हें फ्लाइंग में वापसी करने में नौ माह का समय लग गया था लेकिन अभिनंदन छह माह से कम समय में ही फ्लाइंग में लौट आए हैं। मिग-21 जहां 60 के दशक का फाइटर जेट है तो वहीं एफ-16 एक मॉर्डन जेट है। ऐसे में अभिनंदन ने जो किया वह दुनिया में लोगों ने पहली बार देखा था। 27 फरवरी को अभिनंदन पीओके में जा गिरे और एक मार्च को 60 घंटे तक कैद में रखने के बाद पाकिस्तान ने उन्हें वापस वतन भेजा था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications