नवजोत सिद्धू के बाद उनकी पत्नी भी बोलीं- हम राहुल गांधी के सिपाही, CM अमरिंदर सिंह के नहीं

चंडीगढ़। अपनी पाकिस्तान यात्रा की वजह से पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सवालों के घेरे में हैं, कैप्टन अमरिंदर सिंह के लेकर दिए गए उनके बयान की वजह से उनके अपनी सरकार के मंत्री ही उनके खिलाफ हो गए हैं। पंजाब कैबिनेट के तीन मंत्रियों ने तो खुले आम उनसे इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं। अभी सिद्धू इस मसले से बाहर निकल नहीं पाए हैं कि इसी बीच उनकी पत्नी का एक वीडियो सामने आया है जिससे उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।

'हम राहुल गांधी के सिपाही, CM अमरिंदर सिंह के नहीं'

'हम राहुल गांधी के सिपाही, CM अमरिंदर सिंह के नहीं'

इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी कहा है कि हम कांग्रेस के सिपाही हैं, सीएम साहब (कैप्टन अमरिंदर) के नहीं, मिसेज सिद्धू ने कहा है कि हम कांग्रेस में आए हैं तो हम सिपाही हैं राहुल के, हम कांग्रेस के सिपाही हैं, हम यहां सीएम साहब या मिनिस्टर के सिपाही नहीं हैं।

अपनों के निशाने पर नवजोत सिंह सिद्धू

अपनों के निशाने पर नवजोत सिंह सिद्धू

मालूम हो कि यह पूरा बवाल करतारपुर गलियारे के शिलान्यास कार्यक्रम में शरीक होने के लिए सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा से पैदा हुआ ,यह विवाद तब और गहरा गया जब हैदराबाद में सिद्धू से संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बगैर पाकिस्तान जाने के बारे में पूछा था, तब उन्होंने वहां कहा था कि राहुल गांधी मेरे 'कप्तान' हैं, उन्होंने ही मुझे पाकिस्तान भेजा, राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर सिंह) के भी कैप्टन हैं, इस पर पंजाब के मंत्रियों ने कहा है कि यदि सिद्धू अमरिंदर सिंह को अपना कैप्टन नहीं समझते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री की टीम छोड़ देनी चाहिए।

मुझे राहुल गांधी जी ने पाकिस्तान जाने को कभी नहीं कहा था: नवजोत सिंह

मुझे राहुल गांधी जी ने पाकिस्तान जाने को कभी नहीं कहा था: नवजोत सिंह

हालांकि बवाल बढ़ने पर सिद्धू ने कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से पहले आप तथ्यों को सही कर लें, मुझे राहुल गांधी जी ने पाकिस्तान जाने को कभी नहीं कहा था, मैं वहां अपने दोस्त इमरान खान के न्योते पर गया था और ये बात पूरी दुनिया को पता है लेकिन उनके अपनों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+