दोस्त को पानी में गिराने के लिए हाथी के बच्चे ने की ऐसी शरारत, जिसे देख सब ले रहे मजा, देखें वीडियो
दोस्त को पानी में गिराने के लिए हाथी के बच्चे ने की ऐसी शरारत, जिसे देख सब ले रहे मजा, देखें वीडियो
नई
दिल्ली। शुक्रवार को सुबह से सोशल मीडिया पर हाथी के बच्चों का दो वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। इन वीडियो में एक ऐसा वीडियो हैं जिसमें हाथी के बच्चे ने अपने दोस्त के साथ मस्ती करते हुए कुछ ऐसा किया जिसको देखकर जरुर आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। इसमें एक वीडियो में जहां छोटा सा हाथी का बच्चे की शैतानी देखकर लोग हंसी से लोट पोट हो जा रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में हाथी का बच्चा कुछ हमारे बच्चों जैसी हरकत कर रहा हैं जिसे लोग बार-बार देख रहें हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
हाथी के बच्चे ने अपने दोस्त के साथ मस्ती करते हुए कर दी ये शरारत
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथी के दो बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे और दोनों खेलते हुए एक नाले के किनारे पहुंच जाते हैं। दोनों को नाला पार करना है लेकिन वो दोनों उसे पार नहीं करते हैं। तभी छोटे हाथी काअपने दोस्त के साथ शरारत करने का मन होता हैं और पहले वो थोड़ पीछे हट जाता हैं और जैसे ही उसका दोस्त आगे बढ़ता है तभी छोटा हाथी उसे पीछे से अचानक से जोर से धक्का देकर पानी में गिरा देता है। जिसके बाद वो नाले के पानी में गिर जाता है। गिराने के बाद हाथी का बच्चा किनारे पर उसके देखने पहुंचा और पानी में गिरे दोस्त की तरफ सूंड देने लगा
वन अधिकारी ने लिखा 'शरारती खेल में, हाथी के बच्चे से कोई नहीं जीत सकता हैं
यह वीडियो दो साल पुराना है। लेकिन इसे फिर शेयर किया गया है। हाथी के बच्चों की इस मस्ती के इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शरारती खेल में, हाथी के बच्चे से कोई नहीं जीत सकता हैं। इस वीडियो को आज सुबह शेयर किया गया है, जिसके अब तक 63 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। लोगों ने ट्विटर पर खूब कमेंट भी किए हैं।

हाथी के बच्चे ने लान में लेटकर ऐसे की मस्ती
वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें जंगल में छोटा हाथी बच्चों के जैसे मिट्टी के ढलान वाले रास्ते को देखने के बाद हाथी लेट गया और फिसलकर मस्ती की। इसे भी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने पोस्ट किया हैं। जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि बारिश के बाद ढलान गीली हुई तो हाथी ने उसी को फिसलपट्टी बना दी और फिसलते हुए नीचे आ गया। हाथी के बच्चे को आप देख सकते हैं कि चलते हुए रास्ते में मिट्टी से फिसलन वाली ढलान दिखती हैं और वो अपना एक पैर फोल्ड कर फिसल जाता है। सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बच्चों में फिसलने की कला जीन्स में ही होती है। इस वीडियो को महज 24 घंटे में तक 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो को देखकर भी खूब हंस रहे हैं।
Game of sliding is inbuilt in children’s genes😊 pic.twitter.com/JGPBQLNDO2
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 25, 2020












Click it and Unblock the Notifications