VIDEO: 'जन संवाद रैली' में बोले राजनाथ सिंह- जल्द ही PoK के लोग कहेंगे, पाकिस्तान छोड़ भारत में होना है शामिल
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जम्मू जन संवाद रैली' को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब जम्मू-कश्मीर और धारा 370 का सवाल खड़ा होता था तो ज्यादातर देश पाकिस्तान के साथ खड़े होते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की प्रतिष्ठा इतनी बढ़ाई है कि हमें दूसरे देशों के साथ अब मुस्लिम देशों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है।
Recommended Video

राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में पीओके के लोग भी भारत में रहने की मांग उठाएंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि "जिस दिन ऐसा होगा, हमारी संसद का एक लक्ष्य भी पूरा होगा।" इस दौरान उन्होंने 'चीन और भारत के बीच विवाद पर भी बात की। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और चीन के बीच विवाद सुलझाने के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है। चीन भी इस मुद्दे का हल चाहता है। किसी को भी अंधेरे में नही रखा जायेगा। समय आने पर देश की संसद और विपक्ष को इस बारे में विश्वास में लिया जाएगा। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने साफ किया कि देश की संप्रभुता से किसी प्रकार का कोई समझौता नही किया जाएगा।
भारत को आत्मनिर्भर बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती
उन्होंने कहा कि "2014 से लेकर 2019 तक जम्मू कश्मीर के विकास के लिए हमारी सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हमारी सरकार ने आवंटित किये हैं। कोरोना संकट की घड़ी में अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी देशवासियों के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषण की।" राजनाथ सिंह ने कहा कि "मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही है। मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि भारत जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, आगामी कुछ वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है।












Click it and Unblock the Notifications