मंत्री इमरती देवी ने 'मुझको राणा जी ...' गाने पर किया डांस, Video वायरल होने पर कांग्रेस ने दी सफाई

भोपाल। मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का केद्र बनी हैं, वजह उनका एक डांस वीडियो है, जिसमें वो फिल्म 'करण अर्जुन'के सुपरहिट गीत 'मुझको राणा जी माफ करना' पर ठुमके लगाती दिख रहीं हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा ने तंज किए तो कांग्रेस ने इमरती देवी का बचाव किया है। कांग्रेस का कहना है कि किसी के डांस करने में आखिर गलत क्या है, उन्होंने ऐसा कुछ गलत नहीं किया है।

मंत्री इमरती देवी ने 'मुझको राणा जी ...' गाने पर किया डांस

बता दें कि ये वीडियो डबरा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे एक शादी समारोह का है। जिसमें इमरती देवी थिरक रही हैं, मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है जब इमरती देवी का वीडियो चर्चा में आया है, इससे पहले भी वो कई बार वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं।

एमपी कांग्रेस को देनी पड़ी सफाई

एमपी कांग्रेस को देनी पड़ी सफाई

हाल ही में उनका एक वीडियो काफी आलोचनाओं के घेरे में था, जिसमें एक भाषण के दौरान वे यहां तक कह गईं कि मैं भी दस साल से विधायक हूं, लेकिन अब सरकार आपकी है और अब कोई भी लीगल काम नहीं होगा।

पहले भी रह चुकी हैं सुर्खियों में

पहले भी रह चुकी हैं सुर्खियों में

तो वहीं हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था महिला एवं बाल विकास विभाग में दलाल सक्रिय हैं, जो कि उनके विभाग के कार्य को प्रभावित करते हैं, इमरती देवी के इस बयान पर कांग्रेस सवालों के घेरे में आ गई थी जिसके बाद भी उसे सफाई देनी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+