Video:बॉर्डर पर पहुंचीं निर्मला सीतारमण तो फोटो खींचने लगे चीनी सैनिक, रक्षा मंत्री से पूछा ये सवाल
गंगटोक: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को भारत-चीन बॉर्डर पर स्थित नाथुला क्षेत्र का दौरा किया। डोकलाम विवाद के बाद भारत-चीन संबंधों में काफी समय से चले आ टकराव के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नाथुला दौरे की जो तस्वीर पेश की है, वह पहले शायद ही कभी देशवासियों ने देखाी हो। खुद निर्मला सीतारमण ने अपने ट्विटर हैंडल पर चीन से सटे बॉर्डर के इलाके की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं वहां पहुंची तो चीनी सैनिक मेरी फोटो लेने लगे। मैंने फेंसिंग के दूसरी ओर कई चीनी सैनिकों को देखा वो मेरी फोटो ले रहे थे।' इस पर रक्षा मंत्री ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

निर्मला सीतारमण ने समझाया चीनी सैनिकों को नमस्ते का मतलब
चीन से सटे बॉर्डर के क्षेत्र में निर्मला सीतारमण के दौरे का यह वीडियो भी इस समय सुर्खियों में बना हुआ है।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण नाथुला यात्रा के दौरान इस वीडियो में चीनी सैनिकों के साथ नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीनी सैनिक अपने साथियों से उनका परिचय करा रहा है और इस दौरान निर्मला सीतारमण हाथ जोड़कर उनसे नमस्ते कर रही हैं, लेकिन चीनी सैनिक नमस्ते का मतलब नहीं समझ पाए तो रक्षा मंत्री ने उन्हें भारतीय परंपरा से अवगत कराया और नमस्ते का मतलब भी समझाया।












Click it and Unblock the Notifications