Video: राष्ट्रगान के समय न खड़े होने पर परिवार को निकाला थियेटर से बाहर
मुंबई। मुंबई में एक अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला है जहां पर एक मुसलमान फैमिली को इसलिए थियेटर से बाहर निकाल दिया गया क्योंकि राष्ट्रगान के समय यह परिवार बैठा रहा।

घटना मुंबई के कुर्ला में स्थित पीवीआर मल्टीप्लेक्स की है और इस घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
इस परिवार के पास टिकट भी था लेकिन सिर्फ इस एक घटना की वजह से इस परिवार को फिल्म नहीं देखने दी गई। बताया जा रहा है कि यह परिवार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तमाशा को देखने गया था। कुर्ला इलाके में मौजूद पीवीआर
सिनेमा हॉल में एक परिवार फिल्म ‘तमाशा देखने गया तभी फिल्म की शुरुआत में राष्ट्रगान पर उसके सम्मान के लिए हॉल में मौजूद सभी दर्शक अपनी-अपनी सीट पर खड़े हो गए, लेकिन एक परिवार के कुछ लोग राष्ट्रगान के दौरान अपनी सीट पर बैठे रहे।
उनकी इस बात का वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया। लोगों की उस परिवार के साथ कहासुनी हो गई। आखिरकार उन लोगों को थिएटर छोड़कर बाहर जाना पड़ गया। जिसके बाद थिएटर के लोगों ने खूब तालियां बजाईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications