VIDEO: परिवार में मौत के बाद शुद्धि के लिए गंगा स्नान को आए एक ही घर के 4 लोगों की डूबकर मौत, कोहराम
बिहार की राजधानी पटना से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। दर्दनाक वीडियो देखते ही मन खौफ से भर जाता है। बुधवार को हुए हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।
पटना, 27 जुलाई : बिहार की राजधानी पटना से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। दर्दनाक वीडियो देखते ही मन खौफ से भर जाता है। बुधवार को हुए हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मौत का मंजर देख परिजनों का बुरा हाल है। यह घटना आज यानी बुधवार को हुई। जिसमें चार लोगों की जान चली गई।

स्नान को आए थे बच्चे
बताया जा रहा है कि परिवार में किसी की मौत होने के बाद शुद्धि के लिए गंगा स्नान करने आए थे। सभी लोग पटना के उमानाथ घाट पर नहाने आए थे। इसी दौरान एक ही परिवार के चार लोग गंगा नदी में बह गए। डूबकर मरने वालों के नाम मुकेश (48 वर्ष), चंदन (13 वर्ष), सपना (15 वर्ष) और आभा (32 वर्ष) बताए जा रहे हैं। मृतकों में पिता और उसके दो बच्चे हैं।

मौके पर मची चीख पुकार
मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन पानी के तेज बहाव में चारों लोग बह गए। सभी नालंदा के बरबीघा के रहनेवाले थे। स्थानीय लोग घाट पर सीढियों की बनावट को लेकर काफी आक्रोशित हैं।

पानी का स्तर बढ़ा
पटना में आए बाढ़ की वजह से गंगा में पानी का स्तर बढ़ गया है। साथ ही पानी का तेज बहाव भी हो गया है। जिसकी वजह से हादसा हुआ। नहाने उतरे लोग नदी के तेज बहाव में बह गए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उत्कर्ष सिंह के नाम से एक यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस दर्दनाक वीडियो को देख हर किसी का मन दुख से भर जाता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर चीख पुकार मची हुई है।

दो शव बरामद
स्थानीय लोगों ने दो का शव बरामद किया है। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर घटना स्थल पर पहुंच गये हैं। गोताखोरों की मदद से बाकि शव की तलाश की जा रही है।
Disturbing visual- पटना के बाढ़ में एक ही परिवार के चार लोग गंगा नदी में डूबे, उमानाथ घाट पर नहाने के दौरान हुआ हादसा. सभी नालंदा के बरबीघा के रहने वाले थे, घर में किसी की मौत के बाद गंगा स्नान कर शुद्धि करने आए थे. स्थानीय लोग घाट पर बनी सीढ़ियों की बनावट को लेकर आक्रोशित हैं. pic.twitter.com/sRYyA9uZvr
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) July 27, 2022
यह भी पढ़ें- समुद्र की गहराई में मिले रहस्यमयी जीव, वैज्ञानिकों ने कहा,OMG!












Click it and Unblock the Notifications