Video: कश्मीरी क्रिकेटर्स ने पहनी पाकिस्तानी जर्सी, गाया PAK का राष्ट्रगान
कश्मीर में युवाओं ने पाकिस्तानी जर्सी पहनकर क्रिकेट मैच खेला और मैच से पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान भी गाया।
श्रीनगर। कश्मीर में एक बार फिर से अलगाववादियों ने पाकिस्तान के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए घाटी में उसका राष्ट्रगान बजाया और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जर्सी में क्रिकेट मैच खेला। कश्मीर के एक क्रिकेट कल्ब ने 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नैशरी सुरंग के उद्घाटन यात्रा का विरोध करते हुए ये क्रिकेट मैच खेला और इस मैच में पाकिस्तानी जर्सी में उतर आएं।

2 अप्रैल को कश्मीर के गंदरबल जिले के वायल प्लेफील्ड में खेले गए इस मैच में बाबा दरया टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी जर्सी पहनी और मैच शुरू होने से पहले सम्मान के तौर पर पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया। सबसे खास बात ये कि जहां ये सब हुआ वो इलाका उस क्षेत्र में पुलिस स्टेशन के बगल में ही था। बावजूद इसके पुलिस को भनक नहीं लगी। जहां बाबा दरया टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी थी तो वहीं विपक्षी टीम के खिलाड़ी सफेद जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरे थे। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जब इन खिलाड़ियों से पाकिस्तानी जर्सी पहनने को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था हम अपनी टीम को सबसे अलग दिखाना चाहते थे और हम अपने कश्मीरी भाई बहनों को ये बताना चाहते थे कि हम कश्मीर मुद्दे को भूले नहीं हैं। इसलिए लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमें पाकिस्तानी जर्सी पहनी और पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाया। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications