Video-गुड़गांव में दिनदहाड़े छात्रा अगवा, सीसीटीवी में कैद हुआ वाकया
गुड़गांव। कॉलेज के सामने एक कार अचानकर रुकती है और छात्रा को जबरन कार में बैठाकर नदारद हो जाती है और वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहते हैं। जी कुछ ऐसा ही गुड़गांव में हुआ है।

गुड़गाव के द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के सामने बिना नंबर की स्विफ्ट कार से कुछ बदमाशों ने छात्रा को कॉलेज के सामने से अगवा कर लिया। वहीं मौजूद दो छात्र यह देखकर कार के पीछे दौड़ते हैं लेकिन तबतक कार रफूचक्कर हो जाती है।
यह पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक गाड़ी और अपहृत छात्रा की पहचान नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications