Video: महिलाओं ने दुकानदार को उलझाया, बच्ची ने साफ कर दिया गल्ला
Recommended Video

बेंगलुरू। बेंगलुरू में भिखारियों का भेस बनाकर एक महिला गैंग की चोरी की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है। महिलाओं के चोरी की पोल खोलता ये वीडियो चकित कर देने वाला है। महिलाओं का ये गैंग एक मीट की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कैमरे में कैद हुआ है। इस गैंग में एक बच्ची भी शामिल है। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं दुकान पर मौजूद स्टाफ का ध्यान भटकाती हैं और बच्ची जो कि इसी गैंग का हिस्सा है, बड़ी सफाई से कैश काउंटर से पैसा चुरा लेती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी का ये मामला बेंगलुरू के आरटी नगर का है। यहां सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे फ्रोजन मीट की एक दुकान पर ये महिला गैंग पहुंचा था और चोरी कर निकल गया। सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद पता चला कि वो दुकान में चोरी कर चुकी हैं। वीडियो में दिख रहा है कि चार औरतें दुकान में घुसती हैं और सीधे काउंटर के पीछे की तरफ चली जाती हैं, स्टाफ के दो लोग इन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। ये औरतें स्टाफ से उलझ जाती हैं और इस दौरान इनके साथ आई बच्ची काउंटर से पैसा उड़ा देती है।












Click it and Unblock the Notifications