Video- जब पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उठाईं राहुल गांधी की चप्पलें
पुद्दुचेरी। चेन्नई बाढ़ पीड़ितों का हाल देखने चेन्नई गये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही हैं जिसमें उनकी चप्पलें पूर्व केंद्रीय मंत्री उठाये हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायनस्वामी जोकि पीएमओ से संबंधित हैं वह राहुल गांधी के साथ चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों के दौरे में राहुल के साथ थे। लेकिन जब राहुल पानी में चल रहे थे तो नारायनस्वामी राहुल की चप्पलें हाथ में लेकर चल रहे थे।
पूर्व मंत्री की यह यह तस्वीर औऱ वीड़ियों सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। जिसे लेकर राहुल की जमकर आलोचना हो रही है। नारायनस्वामी पुद्दुचेरी से कांग्रेस के सांसद है।
वहीं जब इस बाबत नारायनस्वामी से पूछा गया तो वो बोले कि वह अपनी चप्पलें राहुल को दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल पैदल ही यहां के हाल देखने पहुंचे थे। ऐसे में उन्होंने अपनी चप्पल उन्हें दी थी।












Click it and Unblock the Notifications