लड़ाकू विमान 'तेजस' में राजनाथ सिंह ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाले पहले रक्षा मंत्री, देखें Video

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरकर इतिहास रचा, ऐसा करने वाले वो देश के पहले रक्षा मंत्री हैं, आपको बता दें कि 3 साल पहले ही तेजस' को वायु सेना में शामिल किया गया था। बता दें कि भारत का तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) ऐसा ही एक दमदार लड़ाकू विमान है, जो अपनी श्रेणी में पाकिस्तान और चीन के लड़ाकू विमानों को कड़ी टक्कर दे रहा है।

Recommended Video

    Rajnath Singh ने Indian Fighter Plane Tejas में भरी उड़ान, Watch Video | वनइंडिया हिंदी
    पहली उड़ान 4 जनवरी 2001 को भरी थी 'तेजस' ने...

    पहली उड़ान 4 जनवरी 2001 को भरी थी 'तेजस' ने...

    'तेजस' ने अपनी पहली उड़ान 4 जनवरी 2001 को भरी थी, यह एक स्वदेशी मल्टीरोल फाइटर जेट है, तेजस विमान पाकिस्तान और चीन के संयुक्त उत्पादन थंडरबर्ड से कई गुना ज्यादा दमदार है, ये बात हरीन इंटरनेशनल एयर शो में निकलकर सामने आई थी क्योंकि तेजस की वजह से पाकिस्तान और चीन ने थंडरबर्ड को प्रदर्शनी से हटा लिया था।

    पाकिस्तान और चीन की नींद हराम

    'तेजस' को हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है, 83 तेजस विमानों के लिए एचएएल को करीब 45 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे, हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड यानि एचएएल अबतक 16 एलसीए तेजस लड़ाकू विमान का निर्माण कर वायुसेना को सौंप चुका है, मालूम हो कि तेजस विमान की खासियत इसकी रफ्तार और हल्का वजन है, सबसे बड़ी बात ये कि देश में तैयार किए गए तेजस की गिनती दुनिया के चंद सबसे खतरनाक लड़ाकू विमानों में हो रही है।

    अटल बिहारी बाजपेयी ने दिया था नाम 'तेजस'

    अटल बिहारी बाजपेयी ने दिया था नाम 'तेजस'

    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाए गए इस विमान का आधिकारिक नाम 'तेजस' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने दिया था. यह संस्कृत का शब्द है. जिसका अर्थ होता है अत्यधिक ताकतवर ऊर्जा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+