JNU Protest: आईशी घोष से मिलीं दीपिका पादुकोण, Video हुआ वायरल, मचा बवाल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं लेकिन इस बीच मंगलवार को दीपिका दिल्ली में जेएनयू पहुंची और विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया है, जिसके बाद दीपिका को और उनकी फिल्म को लेकर बहस छिड़ गई है, दीपिका के JNU जाने से कुछ लोग नाराज हैं तो कुछ लोग दीपिका का समर्थन भी कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर इस वक्त #boycottchhapaak भी ट्रेंड कर रहा है।

आईशी घोष से मिलीं दीपिका पादुकोण

वैसे आपको बता दें कि दीपिका ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष से भी मुलाकात की, जो हिंसा में जख्मी हो गई थीं, दोनों की मुलाकात का वीडियो भी इस वक्त वायरल हो रहा है, आपको बता दें कि आइशी ने JNU हिंसा के लिए एबीवीपी पर आरोप लगाया है, लोगों ने सोशल मीडिया पर दीपिका से सवाल किया है कि उन्हें पता भी था कि JNU में किसलिए प्रदर्शन हो रहा है, जो वो वहां चली गईं।

दीपिका ने स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया

दीपिका ने स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने दिल्ली के जेएनयू में जाकर स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया, दीपिका अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन्स के सिलसिले में दो दिनों से दिल्ली में मौजूद थीं, दीपिका की मौजूदगी में कन्हैया कुमार 'जय भीम' और 'आवाज दो हम एक है' जैसे नारे लगाते नजर आए तो वहीॆ दीपिका काले कपड़ों में वहां चुपचाप साइलेंड प्रोटेस्ट का हिस्सा बनीं रहीं, दीपिका कैंपस से लगभग दस मिनट के बाद वापस चली गईं।

कन्हैया कुमार ने दिया चौंकाने वाला जवाब

दीपिका के आने पर जब कन्हैया कुमार से पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया कि अच्छा वो आईं थीं क्या, हम तो नहीं देख ही नहीं पाए, मैं उनसे बात नहीं कर पाया। मेरी उनसे मुलाकात भी नहीं हो पाई। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने इस दौरान छात्रों से भी मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+