VIDEO: कोरोना की जंग लड़ने वाले डॉक्टरों के पैरों पर गिर गए कांग्रेस विधायक
VIDEO: कोरोना की जंग लड़ने वाले डॉक्टरों के पैरों पर गिर गए MLA
नई दिल्ली। कोरोना की जंग लड़ने वाले डॉक्टरों के लिए सबके मन में सम्मान है, हालांकि कई जगहों पर उनके साथ बदसलूकी की जा रही है। कोरोना के खिलाफ पहले मोर्चे पर स्वास्थ्य कर्मी ही जंग लड़ रहे हैं। अपनी जान की परवाह किए बिना डॉक्टर्स, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी लगातार कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे में इन डॉक्टरों के सम्मान में कांग्रेस विधायक उनके पैरों में गिर पड़े।

आपको बता दें कि केंद्र संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले दस दिन में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा सचिव प्रशांत कुमार पांडा ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि पुडुचेरी में महामारी या संक्रमण सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है। वहीं यहां इंदिरा गांधी सरकारी चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल में कोविड-19 के केवल तीन मरीज थे। वहीं भारत में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित लोगों की संखा्या बढ़कर 21,700 हो गई है। संक्रमण के चलते 686 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 16,689 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं।












Click it and Unblock the Notifications