सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्‍या का काजल' पर क्रिस गेल ने जमकर लगाए ठुमके, Video वायरल

नई दिल्ली। बिजली जैसे डांस और कामुक अदाओं की मालकिन सपना चौधरी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उत्तर भारत में खासी लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी, बिग बॉस के बाद घर-घर में पहचानी जाने लगी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि सपना का जादू अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है और इस बात का खुलासा हुआ है वेस्टइंडीज सनसनी और तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के डांस वीडियो से।

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद वीडियो शेयर किया

जिसे खुद सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, इस वीडियो में क्रिस गेल सपना चौधरी के हिट नंबर्स पर डांस कर रहे हैं लेकिन सच्चाई पर अगर गौर फरमाएंगे तो आप पाएंगे कि गेल ने कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर अपना ये डांस का वीडियो शेयर किया था लेकिन उस वक्त गाना लैला ओ लैला...था और इस वक्त वीडियो में सपना चौधरी का हिट नंबर है, जाहिर है ये किसी सपना के किसी चाहने वाली की हरकत है, जिसने सपना के साथ-साथ गेल के फैंस को भी खुश कर दिया है।

गेल के डांस से सपना चौधरी बहुत ज्यादा खुश

गेल के डांस से सपना चौधरी बहुत ज्यादा खुश

फिलहाल गेल के इस प्रदर्शन से बेहद खुश और गदगद सपना चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि देखिए, मुझे इंटरनेट पर क्या मिला! क्रिस गेल तुम बहुत अच्छे डांसर हो।.. वैसे सपना ये बात एकदम सही कही कि गेल बहुत अच्छा डांस करते हैं।

गेल ने इस वीडियो में सफेद रंग का सूट पहने हुए हैं

गेल ने इस वीडियो में सफेद रंग का सूट पहने हुए हैं

गेल ने इस वीडियो में सफेद रंग का सूट पहना है, क्रिकेट के मैदान में बॉलरों की छुट्टी करने वाले गेल निजी जिंदगी में काफी मस्त-मौला इंसान है, वो काफी अच्छे डांसर और सिंगर भी हैं।

क्रिस गेल अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं

क्रिस गेल अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं

क्रिस गेल की यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद करने के साथ ही शेयर भी कर रहे हैं। इससे पहले भी क्रिस गेल की ऐसे कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+