दिल्ली में दिनदहाड़े बैंक लूट का सनसनीखेज VIDEO, चार बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बैंक के अंदर लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है जब खैरा इलाके में चार हथियारबंद बदमाश कॉर्पोरेशन बैंक में लूट के इरादे घुस गए। इन बदमाशों का हौंसला किस कदर बुलंद था ये आप सामने आए सीसीटीवी फुटेज को देखकर समझ गए होंगे। जैसे ही ये बदमाश वारदात के लिए बैंक में घुसे उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने बैंक के कैशियर की भी गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं 3 अन्य लोग घायल भी हो गए। देखिए पूरे मामले का चौंकाने वाला वीडियो....

कॉरपोरेशन बैंक के खैरा गांव ब्रांच में वारदात
चार बदमाशों के कॉरपोरेशन बैंक में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने की ये घटना द्वारका क्षेत्र के खैरा गांव ब्रान्च की है। सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसते ही सबसे पहले बैंक के गार्ड से बंदूक छीनने की कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने बैंक के गार्ड की जमकर पिटाई भी की। वहीं दो बदमाश बैंक में मौजूद लोगों को एक जगह पर इकट्ठा करने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान बदमाश जमकर फायरिंग कर रहे थे।

बैंक में घुसकर बदमाशों ने जमकर चलाई गोलियां
लूट की ये वारदात दोपहर करीब 4 बजे के आस-पास हुई। सामने आए सीसीटीवी फुटेज को देखें तो साफ नजर आ रहा है कि कैसे बदमाशों ने गार्ड से पिटाई के बाद बैंक में मौजूद अन्य लोगों से भी मारपीट की। इस दौरान बदमाशों ने बैंक के कैशियर पर भी गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

अज्ञात बदमाशों की फायरिंग में कैशियर की मौत, तीन अन्य घायल
बदमाशों के फरार हो जाने के बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल अज्ञात बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई है। साथ ही फॉरेन्सिक इन्वेस्टिगेशन टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेन्सिक टीम अपने स्तर पर जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications