Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video:ब्रिज से नदी में गिरी कार, फायर ब्रिगेड ने कार में फंसे पुणे परिवार के 5 लोगों को बचाया गया

Video:ब्रिज से नदी में गिरी कार, फायर ब्रिगेड ने कार में फंसे पुणे परिवार के 5 लोगों को बचाया गया

पुणे, 12 अगस्‍त: महाराष्‍ट्र के पालघर जिले का रहने वाला परिवार को फायर बिग्रेड के कारण शुक्रवार को नया जीवनदान मिला। पालघर का रहने वाला ये परिवार पुणे अपने रिश्‍तेदारों के घर गया था। वहां से लौटते समय नदी के उनकी कार बिज्र के नीचे गिर गई और उनकी कार करंट से बह गई थी। इसके बाद वे पुल के नीचे वो अपनी कार समेत एक जगह पर फंस गए थे। सूचना मिलने पर तुरंत फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंची और परिवार के पांचों सदस्‍यों को मशक्‍कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

pune

दरअसल, फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम को सुबह 1.46 बजे गरवारे कॉलेज के पास एस एम जोशी पुल के नीचे नदी में तैरती हुई एक कार होने की सूचना स्‍थानीय लोगों द्वारा दी गई। जिसके बाद दमकल टीम मौके पर आनन-फानन में पहुंच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुणे सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि दमकल ने बचाव अभियान चलाया।

दमकलकर्मी नदी के अंदर गए और पालघर के रहने वाले परिवार के सदस्यों को रस्सियों, लाइफ जैकेट पहनाया और उन्‍हें बाहर निकाला। इंडियन एक्‍स्‍प्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा है इस कार में छोटे बच्‍चे भी फंसे थे। परिवार की बेटी बाहर निकलते ही अपने छोटे भाई के गले लगकर इमोशनल भी नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि पालघर जिले का रहने वाला परिवार रिश्तेदारों से मिलने पुणे गया था। नदी के किनारे सड़क पर गाड़ी चलाते समय उनकी कार पानी के करंट से बह गई थी। इसके बाद वे पुल के नीचे एक जगह फंस गए थे। सुबह घंटों चले इस मिशन में फायर ब्रिगेड ने परिवार के पांच लोगों को एक कार से बचाया।

वहीं समुद्र के तेज तूफान और तेज हवा के बीच भारतीय तटरक्षक जहाज एग्रीम और हेलीकॉप्टर ने एक संयुक्त अभियान में आज तड़के अलीबाग के मांडवा में एक संकटग्रस्त नौका पुरीमा से 5 चालक दल के विदेशियों को बचाया। रेस्क्‍यू किए गए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+