Video: पीएम मोदी से मुलाकात से पहले कनैडियन पीएम का दिल्ली में भांगड़ा
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का आधिकारिक स्वागत किया।अपने आधिकारिक कार्यक्रम से पहले उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में एक बार फिर से उन्होंने लोगों को अपने भांगड़ा स्टेप्स दिखाएं।
नई दिल्ली। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का आधिकारिक स्वागत किया। ट्रूडो सात दिन के भारत दौरे पर शनिवार 17 फरवरी को दिल्ली पहुंचे थे और अब 24 फरवरी को अपने देश वापस लौट जाएंगे। अब से थोड़ी देर बाद 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और ट्रूडो के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी। शुक्रवार को अपने आधिकारिक कार्यक्रम से पहले उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में एक बार फिर से उन्होंने लोगों को अपने भांगड़ा स्टेप्स दिखाएं और उनका दिला जीता। भांगड़ा से पहले ट्रूडो ने जामा मस्जिद घूमकरऔर मॉर्डन स्कूल में क्रिकेट खेलकर अपना दिन बिताया था।

यह पहली बार नहीं है जब ट्रूडो के भांगड़ा मूव्स ने इस तरह से सुर्खियां बटोरीं हो बल्कि इससे पहले भी कई बार वह भांगड़ा करके लोगों का दिल जीत चुके हैं। साल 2016 में जब भारत का स्वतंत्रता दिवस था तो उस मौके पर भी जस्टिन ने जमकर भांगड़ा किया और वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था। उस समय जस्टिन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि, 'हम कनाडा में इस तरह से भारत की आजादी का जश्न मनाते हैं।' इससे पहले जब वह पीएम बने थे उस समय भी उनका भांगड़ा करने वाला एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications