ओह गॉड, बैंगलुरू की सड़क पर खूंखार एनाकोंडा, देखें वीडियो
बैंगलुरू। चौंक गये ना, खतरनाक और खूंखार एनाकोंडा सांप हाल ही में बेंगलुरू की सड़कों पर दिखायी दिया है जिसे देखकर लोगों के तो होश ही उड़ गये, इस एनाकोंडा के मुंह में खून से सना हुआ हाथ भी था जिसको देखने के बाद लोगों के चेहरे ही पीले पड़ गये।
लेकिन थोड़ी देर के बाद लोगों के जान में जान आयी जब उन्हें पता है कि यह नकली है, जो कि एक एनजीओ Namma Bengaluru Foundation (NBF) की ओर से सड़क पर डाला गया था।
ताकि राज्य सरकार का ध्यान राज्य की बदहाल हो चुकी सड़कों पर जाये जो जरा सी बारिश में नाले में तब्दील हो जाती हैं, सड़कों पर गड़्ढ़े पड़ गये हैं जिनमें पानी भर जाता है और जिसकी वजह से रात में हादसे होनें की संभावना काफी बढ़ जाती है और घंटों सड़कों पर जाम लग जाता है।
आप भी देखिये उस वीडियो को..













Click it and Unblock the Notifications