Video: गांव के लड़के ने कबाड़ से बनाई 7 सीटर सोलर इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में चलती है 200 KM
Video: देसी जुगाड़ से गांव के लड़के ने बना डाली 7 सीटर सोलर इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में चलती है 200 किमी

Desi Jugaad Viral Video: सारे जहां से अच्छा जुगाड़ तंत्र हमारा। भारतीयो को अपनी इस खूबी के लिए पूरे विश्व में पहचाना जाता है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बार ऐसे ही जुगाड़ लगाकर लोग कई बार अविष्कार तक कर डाले हैं। ऐसा ही चमत्कार गांव में रहने वाले एक 12वीं पास छात्र ने कर दिया है।

गांव में रहने वाले 12वीं पास लड़के ने बनाई बाइक
इंटरनेट पर इस लड़के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अब तक लाखों की संख्या में यूजर्स इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। गांव में रहने वाले 12वीं पास लड़के ने ऐसी बाइक बनाई है जो बिना पेट्रोल, डीजल के चलती है।
बाइक चलते हुए होती रहती है चार्ज
दरअसल, लड़के की ये अविष्कार की गई बाइक सोलार इनर्जी से चार्ज होकर चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। इस इलेक्ट्र्रिक बाइक की छत पर सोलर पैनल लगा हुआ है जो सड़क पर चलते हुए भी इस इलेक्ट्रिक बाइक को चार्ज करता रहता है।
सिंगल चार्ज में चलती है 200 किमी
सबसे ताज्जुब की बात ये है कि इस सोलर इनजी से चार्ज होने वाली इस बाइक पर एक साथ सात लोग बैठकर सफर कर सकते हैं। यानी इसमें एक साथ इतनी सवारी बैठ सकती हैं जितनी कई ब्रैंडेड कार में भी नहीं बैठ सकती। इससे भी ताज्जुब करने वाली बात ये है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक जाने की क्षमता रखती हैं।
महज 10 हजार रु की लागत में तैयार की गई है बाइक
अविष्कार की गई इस बाइक पर अपने छह दोस्तों को बैठाकर घूम रहे लड़के का वीडियो जो वायरल हो रहा है। उसमें इस बाइक को चला रहे लड़के ने बताया कि उसने ये बाइक कबाड़ जोड़कर तैयार की है। इस बाइक को तैयार करने में महज 10 हजार रुपये का खर्च आया है।
अन्य बाइक से ज्यादा है आरामदायक
सड़क पर चल रही इस बाइक को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे लंबी सी इस बाइक के ऊपर लगा सोलर पैनल जहां एक ओर बाइक को चलाने के लिए चार्ज भी करता रहता है वहीं उसकी छाया में बाइक सवार को धूप नहीं लगती और वो आरामदायक सफर कर सकते हैं।
बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने शेयर की
बिजनेसमैन हर्ष गोयनका जो स्वयं एक इंडस्ट्रियलिस्ट हैं उन्होंने गांव में रहने वाले इस लड़के के इनोवेटिव और क्रिएटिव आइडिया की तारीफ की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा एक प्रोडक्ट में इतना टिकाऊ इनोवेटिव - स्क्रैप, सात सीटर वाहन, सौर ऊर्जा से चतता है और धूप से छाया देता है ! इस तरह के मितव्ययी नवाचार के कारण हम अपने भारत पर गर्व करते हैं!
So much sustainable innovation in one product - produced from scrap, seven seater vehicle, solar energy and shade from the sun! Frugal innovations like this make me proud of our India! pic.twitter.com/rwx1GQBNVW
— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 29, 2023












Click it and Unblock the Notifications