भाजपा की जीत पर बोले- प्रशांत किशोर, 'साहेब' की चाल में न फंसे विपक्ष

नई दिल्‍ली, 11 मार्च । देश के चार राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी जीत का डंका बजाया है। वहीं पंजाब ने आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को उखाड़ फेंककर वहां कब्जा जमा लिया है1 भाजपा की प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक रणनीतिकार और नेता प्रशांत किशोर ने अब पीएम मोदी पर प्रहार किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा भारत की असली लड़ाई के नतीजे साल 2024 में आएंगे।

चा

प्रशांत किशोर ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा भारत के लिए लड़ाई 2024 में लड़ी जाएगी और तब निर्णय होगा। किसी राज्य के चुनाव परिणाम से नहीं।

'साहेब' की चाल में न फंसे विपक्ष

2021 में कांग्रेस में शामिल हो चुके प्रशांत किशोर ने कहा साहेब ये जानते हैं! इसलिए राज्य के परिणामों के जरिए विपक्ष के खिलाफ एक मनोवैज्ञानिक धारणा बनाने की चाल चल रहे हैं। राज्य के परिणामों के बारे में उन्माद पैदा करने का एक चतुर प्रयास है।
प्रशांत किशोर ने ये भी चेतावनी दी कि विपक्ष को इसमें फंसना नहीं चाहिए या इस झूठी कथा का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।

चार राज्‍यों में मिली जीत के बादप पीएम मोदी ने बोली थी ये बात

बता दें पांच राज्‍यों में भाजपा को मिली जीत के बाद नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा था जब हमने 2019 केंद्र में सरकार बनाई, तो विशेषज्ञों ने कहा कि यह 2017 की जीत यूपी के कारण मिली। मेरा मानना ​​​​है कि वही विशेषज्ञ कहेंगे कि 2022 के चुनाव परिणाम ने 2024 के राष्ट्रीय चुनावों के भाग्य का फैसला किया है।

यूपी में भाजपा ने जीती है 273 सीटें
उत्तर प्रदेश की 403 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी गठबंधन ने सत्ता विरोधी लहर को मात देते हुए 273 सीटें जीती हैं. उसने उत्तराखंड में 70 में से 47 और मणिपुर में 60 में से 32 सीटें जीतीं। गोवा में, भाजपा ने कुल 40 में से 20 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की।

पंजाब में आप ने किया कमाल

पंजाब में AAP ने 117 सीटों में से 90 सीटें जीतकर चुनावों में जीत हासिल की।

भाजपा की शानदान जीत 2024 लोकसभा चुनाव को कैसे करेंगी प्रभावित
गौरतलब है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश और तीन अन्य राज्यों में फिर से विधानसभा चुनाव जीते हैं, तो सवाल उठ रहे हैं कि इन राज्यों के चुनाव परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों को कैसे प्रभावित करेंगे? क्या बीजेपी सत्ता बरकरार रख पाएगी? प्रशांत किशोर का उक्‍त बयान भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश, मणिपुर और उत्तराखंड में शानदार जीत दर्ज करने के एक दिन बाद आया है । पार्टी गोवा और मणिपुर में भी सरकार बनाने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+