उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे SCO सम्मेलन की अध्यक्षता, 30 नवंबर को होगी बैठक
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे SCO समिट की अध्यक्षता, 30 नवंबर को होगी बैठक
नई दिल्ली। 30 नवंबर को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये बैठक की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। भारत के एससीओ का स्थायी सदस्य बनने के बाद ये पहली बार है, जब भारत एससीओ देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद के सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है।

भारत पहली बार शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों के सरकारों के प्रमुखों की बैठक की अगुवाई करने जा रहा है। एससीओ बैठक में ज्यादातर मौकों पर भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री के स्तर पर ही होता रहा है। भारत इस बार आयोजक है तो इसकी अध्यक्षता उप-राष्ट्रपति कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक बैठक का एजेंडा आर्थिक है, जिसमें सदस्य देशों के बीच अगले एक वर्ष के आर्थिक सहयोग का एजेंडा तैयार होगा। बैठक की समाप्ति पर भारत की अगुवाई में एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सितंबर, 2017 में पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर शामिल होने के बाद भारत पहली बार एससीओ की किसी बैठक की अगुवाई करेगा। भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों में चीन, कजाकस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया पर्यवेक्षक देश के तौर पर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications