उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हुए कोरोना संक्रमित, गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं होंगे शामिल
नई दिल्ली, जनवरी 23। देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एकबार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से ट्वीट कर ये जानकारी दी गई। ट्वीट में बताया गया कि उपराष्ट्रपति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को टेस्ट कराने और खुद को आइसोलेट करने की सलाह दी जाती है। खुद उपराष्ट्रपति ने अपने आप को सेल्फ आइसोलेशन में रख लिया है।
Recommended Video

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे वेंकैया नायडू
कोरोना संक्रमित होने के बाद अब वेंकैया नायडू गणतंत्र दिवस के समारोह में भी सम्मिलित नहीं हो पाएंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है, "उपराष्ट्रपति, श्री एम वेंकैया नायडू, जो हैदराबाद में हैं, वो कोरोना संक्रमित आए हैं। उन्होंने फैसला किया है कि अगले एक हफ्ते तक सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को खुद को आइसोलेट करने और टेस्ट कराने की सलाह दी है।"
देश में घटने लगे कोरोना के केस
आपको बता दें कि देश में लगातार तीसरे दिन नए कोरोना केस घट गए हैं। शनिवार को देश में कोरोना के नए मरीज 333533 मिले थे, जबकि 525 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले शुक्रवार को 3.37 लाख लोग कोरोना संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications