मानसून सत्र से पहले उपराष्ट्रपति ने 17 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई
नई दिल्ली, 15 जुलाई। उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने संसद के मानसून सत्र से पहले 17 जुलाई को सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। उपराष्ट्रपति ने यह बैठक अपने घर पर बुलाई है। मानसून सत्र के पहले राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सदन का नेता घोषित किया गया है। वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी 18 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रह सकते हैं। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भी मानसून सत्र से पहले 18 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

बता दें कि इस बार मानसून सत्र में काफी हंगामा होने की उम्मीद है। विपक्ष कोरोना महामारी, कोरोना वैक्सीन, बेरोजगारी, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा तो वहीं सरकार कई अध्यादेश पास कराने की कोशिश करेगी। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र के दौरान नेताओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
Recommended Video
इससे पहले लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि दोनों सदनों की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी। गौर करने वाली बात है कि संसद का मानसून सत्र पिछले साल कोरोना की वजह से सितंबर माह में हुआ था, लेकिन इस बार जुलाई माह में हो रहा है। सत्र के दौरान कोरोना के सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। बिना वैक्सीन लगवाए लोगों को संसद में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। ओम बिरला ने बताया कि 323 सांसदों को पहले ही कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। जबकि 23 सांसद कुछ मेडिकल वजहों से कोरोना की एक भी डोज नहीं ले सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications