'पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा',उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत विरोधी साजिशों पर जताई चिंता
Vice President Jagdeep Dhankhar On Hindus: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को भारत के पड़ोसी देशों में हिंदुओं की दुर्दशा पर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि कुछ खतरनाक ताकतें भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं। वह भारत का खराब रंग सबको दिखाना चाहती हैं। ऐसे प्रयासों को बेअसर करने के लिए जवाबी हमला आवश्यक है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत बहुत सहिष्णु हैं और इस तरह के अपराधों के प्रति बहुत अधिक सहिष्णु होना ठीक नहीं है। वहां लड़कों, लड़कियों और महिलाओं की बर्बरता, यातना, दर्दनाक अनुभव को समझिये। उन्होंने कहा, पड़ोसी देशों में धार्मिक स्थलों को बेअदबी का शिकार बनाया जा रहा है।

बांग्लादेश और पकिस्तान के हिन्दुओं पर चिंता जताई
बांग्लादेश की 17 करोड़ आबादी में हिंदू केवल 8 प्रतिशत हैं। हिंसा के दौरान मंदिरों के विनाश का सामना करना पड़ा, जिसके कारण हसीना को देश से बाहर होना पड़ा। उन्होंने पाकिस्तान के संबंध में कहा कि वहां भी हिंदुओं की दुर्दशा कोई कम नहीं है। पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों, मुख्य रूप से हिंदू और ईसाई महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार और अत्याचार जारी है।
आपातकाल का किया ज़िक्र
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कि इन खतरनाक ताकतों को मानवाधिकार पर उपदेश और व्याख्यान देना तक पसंद नहीं है। देश का बंटवारा, आपातकाल और 1984 के सिख दंगे कुछ ऐसी घटनाएं हैं, जो स्वतंत्रता की नाजुकता की स्मृति ताजा करती हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कुछ खतरनाक ताकतें हैं, जो गलत तरीके से भारत को कलंकित करना चाहती हैं। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से हमारे मानवाधिकार रिकॉर्ड पर सवाल उठाने के लिए भी योजना तैयार कर रखी है। ऐसी ताकतों को बेअसर करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें हरियाणा में किडनी के मरीजों का फ्री में होगा इलाज, मुख्यमंत्री बनते ही नायब सिंह सैनी ने लिया फैसला












Click it and Unblock the Notifications