हरियाणा में किडनी के मरीजों का फ्री में होगा इलाज, मुख्यमंत्री बनते ही नायब सिंह सैनी ने लिया फैसला

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने आमजनों को बड़ी राहत देते हुए प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में किडनी के मरीजों का इलाज फ्री करने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि आज इस फाइल पर उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंने सबसे पहला निर्णय लिया है। हमने चुनाव से पहले घोषणापत्र में वादा किया था कि किडनी के मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाएंगे। हमने उससे संबंधित फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। अब हरियाणा सरकार किडनी डायलिसिस का खर्च उठाएंगी।

india news jpg

सीएम सैनी ने कहा कि मैं हरियाणा की जनता को तीसरी दफा भारी जनादेश दिया है। पीएम मोदी की नीतियों को स्वीकृति देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हरियाणा की जनता ने विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ दिया है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों को भड़काने की कोशिश की थी, उन्होंने युवाओं में संदेह जगाने के लिए एथलीटों का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें CG: तलाक के बाद ससुराल में नहीं रह सकती महिला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 सालों में किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी की नीतियों को स्वीकृति देकर कांग्रेस के नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग या तो राज्य छोड़ दें या सुधर जाएं। अन्यथा हम सुधार कर देंगे,यह स्पष्ट रूप से चेतावनी हैं। वहीं सीएम सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हमारी सरकार संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करेगी।

यह भी पढ़ें वीरप्पन से कम नहीं, जंगलों में चलता था सिक्का, खूंखार माओवादी नेता किशनजी की विधवा 'सुजाता' गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+