Vice President Election: 39 सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन को दी बढ़त, ऐसे फिर धाराशायी हुई विपक्षी एकता!
Vice President Election: देश को सीपी राधाकृष्णन के रूप में अपना नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी, लेकिन 9 सितंबर को हुए चुनाव के नतीजे इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका है। विपक्ष के वोट में यहां भी सेंध लग गई और उम्मीद से 15 वोट कम मिले हैं। एनडीए उम्मीदवार ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया है। विपक्ष के 15 सदस्यों के वोट के साथ 39 सांसदों की वोटिंग पैटर्न ने भी एनडीए को और मजबूत कर दिया।
सीपी राधाकृष्णन की जीत तो तय मानी जा रही थी, लेकिन सरकार का मकसद विपक्षी एकता को परखना था। इंडिया गठबंधन यहां पर भी बुरी तरह से फेल होता दिखा है। शाम 5.14 बजे कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर विपक्षी सांसदों के 100 फीसदी मतदान का दावा किया था, लेकिन यह नतीजे आने के बाद फेल हो गया।

Vice President Election: सीपी राधाकृष्णन को मिले 25 वोट ज्यादा
⦁ आंकड़ों की बात करें, तो एनडीए के पास 427 सांसद हैं। सीपी राधाकृष्णन को अतिरिक्त 25 वोट मिले हैं। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 788 सांसद हैं और मतदान के लिए 781 सांसद पात्र थे। 7 सीटें रिक्त हैं, तो सिर्फ 781 वैध मत ही डाले जा सकते थे। 427 सांसद NDA के और विपक्ष के 354 सांसद हैं। इंडिया गठबंधन के 315 सांसद हैं, जबकि 39 सांसद ऐसे हैं जो ना तो एनडीए के साथ हैं और ना ही इंडिया गठबंधन के साथ।
यह भी पढ़ें: Vice President: भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इस खेल के हैं बादशाह, कॉलेज में बने थे चैंपियन
⦁ उपराष्ट्रपति चुनाव में कोई व्हिप जारी नहीं किया गया था, लेकिन विपक्ष अपने सभी सांसदों को मतदान के लिए तैयार करने में सफल रहा। बीमार होने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस के दो लोकसभा सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय और सौगत रॉय बीमार होने के बाद भी मतदान करने पहुंचे।
किसके साथ रहे 39 सांसद?
विपक्ष के जो 39 सांसद हैं उनमें में से YSRCP के 11 सांसदों ने NDA के पक्ष में वोट दिया जबकि बीजू जनता दल के 7, बीआरएस के 4, अकाली दल का 1, 1 निर्दलीय और अमृतपाल ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। इनमें से एक सांसद अमृतपाल जेल में है और उन्होंने पोस्टल बैलेट से मतदान करने से इनकार कर दिया था। 14 सांसदों के वोट अभी भी बचते हैं जिनमें से कुछ ने सीपी राधाकृष्णन को वोट किया। दावा किया जा रहा है कि इनमें से कुछ वोट इंडिया गठबंधन के भी हो सकते हैं। कुल 15 वोट अवैध रहे जिसमें से माना जा रहा है कि 10 अवैध वोट एनडीए के हैं और 5 इंडिया गठबंधन के।
यह भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने पर जगदीप धनखड़ ने तोड़ी चुप्पी, ये पत्र लिख कर बोल दी बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications