Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सीपी राधाकृष्‍णन के उपराष्‍ट्रपति बनने पर जगदीप धनखड़ ने तोड़ी चुप्‍पी, ये पत्र लिख कर बोल दी बड़ी बात

Jagdeep Dhankhar reaction on CP Radhakrishnan victory: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुभवी नेता और महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित पद के लिए हुए मतदान में निर्णायक जीत हासिल की है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, राधाकृष्णन को इलेक्टोरल कॉलेज के कुल 452 वोट हासिल किए, वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी और विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी 300 वोट ही हासिल कर पाए।

राधाकृष्णन की जीत उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद पर स्थापित कर दिया है। याद रहे पूर्व उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जुलाई माह में अपना कार्यकाल समाप्‍त होने से पहले ही अचानक पद से इस्‍तीफा देकर सबको हैरान कर दिया था। विपक्ष ने धनखड़ के अचानक इस्‍तीफे को लेकर पीएम मोदी और उनकी सरकार पर कई आरोप लगाते हुए जमकर घेरा था।

Jagdeep Dhankhar reaction on CP Radhakrishnan victory

अपने इस्‍तीफे के बाद से अब तक जगदीप धनखड़ ने चुप्‍पी साध रखी थी। ये चुप्‍पी को आज उपराष्‍ट्रपति चुनाव परिणाम में सीपी राधाकृष्‍णन की जीत हासिल करने के बाद तोड़ दी है। सीपी राधाकृष्‍णन की जीत पर पूर्व उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए एक पत्र लिखा है। जिसमें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राधाकृष्णन को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

जगदीप धनखड़ ने बधाई देते हुए क्‍या लिखा?

जगदीप धनखड़ ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए कहा, "आदर्श राधाकृष्णन जी, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और मानवता के छठे हिस्से के निवास भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में आपके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई। इस गरिमामय पद पर आपकी नियुक्ति हमारे राष्ट्र के प्रतिनिधियों के विश्वास और भरोसे को दर्शाती है।"

आपके नेतृत्व में यह गरिमामय पद...

पूर्व उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आगे लिखा, "सार्वजनिक जीवन में आपके विशाल अनुभव को देखते हुए आपके नेतृत्व में यह गरिमामय पद निश्चित रूप से और अधिक सम्मान और गौरव प्राप्त करेगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपके सफल कार्यकाल और हमारे महान राष्ट्र की सेवा के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए धनखड़ ने दिया था इस्‍तीफा

गौरतलब है किजगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। धनखड़ ने कहा कि उन्हें चिकित्सा सलाह के अनुसार अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। उनका यह इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया था।

अचानक इस्‍तीफे ने सबको कर दिया हैरान

हालांकि, इस इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने कई सवाल उठाए और आरोप लगाए। यह इस्तीफा मॉनसून सत्र के पहले दिन घोषित किया गया, जिससे कई विपक्षी नेता हैरान रह गए। यह उसी दिन हुआ जब वे महत्वपूर्ण कार्यवाही आयोजित करने वाले थे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने टिप्पणी की, "अस्पष्ट स्वास्थ्य कारणों से अधिक, इसके पीछे और भी गहरी वजहें हैं।"

विपक्ष बोला- "दाल में कुछ काला है"

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना पर कहा, "दाल में कुछ काला है।" उन्होंने सरकार से इस मामले पर स्पष्टता देने की मांग की। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी संदेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य का हवाला देकर इस्तीफा दिया गया, लेकिन कोई नेता उनका स्वास्थ्य पूछने नहीं आया। दाल में कुछ काला ज़रूर है।"

महाभियोग प्रस्ताव स्‍वीकार करना क्‍या थी धनखड़ के इस्‍तीफे की वजह

इस्तीफे से एक दिन पहले, धनखड़ ने विपक्ष द्वारा लाए गए जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। इस कदम ने सरकार को अचंभित कर दिया, क्योंकि लोकसभा में सरकार भी ऐसा ही प्रस्ताव लाने वाली थी। यह घटनाक्रम बताता है कि सरकार को उनका यह फैसला पसंद नहीं आया, जिससे प्रशासनिक तनाव बढ़ गया और संभवतः उनके इस्तीफे की वजह बना।

क्‍या दबाव में आकर दिया था इस्‍तीफा?

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस इस्तीफे को राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया। उन्होंने संकेत दिया कि धनखड़ ने कृषि मंत्री और किसानों के मुद्दों पर सरकार से सवाल किए थे, जिससे यह दबाव बना। एक बैठक में वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति और समिति की कार्यवाही में व्यवधान भी इस फैसले का एक कारण हो सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+