Vice President Election: चुनाव जीतते ही उपराष्ट्रपति को मिलने लगेंगी ये सुविधाएं, कितनी होगी सैलरी?
Vice President Perks and Privileges: भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को हो रहा है। इस पद को देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद माना जाता है। राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति ही वो शख्स होते हैं जिन्हें संसद में खास अधिकार और सम्मान मिलता है।
चुनाव जीतते ही नए उपराष्ट्रपति को न सिर्फ दिल्ली में भव्य सरकारी बंगला और और हर महीने लाखों रुपये का वेतन मिलता है, बल्कि और भी कई सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं कि इस अहम पद पर पहुंचते ही नए उपराष्ट्रपति को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं।

आधिकारिक घर
उपराष्ट्रपति को नई दिल्ली में 6, महादेव रोड पर बना शानदार बंगला आवास के तौर पर दिया जाता है। यह सरकारी घर पूरी तरह से सुसज्जित होता है।
ये भी पढ़ें: 'मैंने अपना संदेश दे दिया', उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने पहुंचे बी सुदर्शन रेड्डी, किया बड़ा दावा!
सुरक्षा व्यवस्था
उपराष्ट्रपति को Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती है। उनके साथ हर समय सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।
कार और यात्रा सुविधा
उपराष्ट्रपति के लिए बुलेटप्रूफ कार और पूरा काफिला मौजूद होता है। देश के भीतर और विदेश यात्रा के लिए भारतीय वायुसेना के विमान की सुविधा दी जाती है।
वेतन और भत्ते
उपराष्ट्रपति का मासिक वेतन करीब 4 लाख रुपये होता है। इसके साथ ही अलग-अलग भत्ते और पेंशन की सुविधा भी दी जाती है।
स्टाफ और दफ्तर
उनके पास अपना सचिवालय होता है जिसमें अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहते हैं। दफ्तर और मीटिंग हॉल की पूरी व्यवस्था सरकार की ओर से की जाती है।
चिकित्सा और परिवार के लिए सुविधा
उपराष्ट्रपति और उनके परिवार को मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलती है। विदेश यात्रा का पूरा खर्च भी सरकार उठाती है।
संसद में खास अधिकार
राज्यसभा के पदेन सभापति होने के नाते उपराष्ट्रपति को संसद में विशेष अधिकार प्राप्त रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Vice President Election: कौन हैं सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह? उपराष्ट्रपति चुनाव का किया बहिष्कार












Click it and Unblock the Notifications