Vice President Election: अनुराग ठाकुर का दावा, 'इंडिया अलायंस के सांसद कर रहे सीपी राधाकृष्णन को वोट'
Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है और आंकड़ों को देखते हुए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत तय है। एक दिन पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि एनडीए के सांसद भी बी. सुदर्शन रेड्डी को वोट करेंगे। अब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन के कई सांसद एनडीए उम्मीदवार को वोट कर रहे हैं। उनके बयान ने राजनीतिक अटकलों का दौर तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जिस अंतरात्मा की आवाज की बात करते हैं उसके आधार पर कुछ सांसद हमारे उम्मीदवार को वोट करेंगे।
हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'विपक्ष के कुछ नेता अंतरात्मा की बात कर रहे हैं। हम भी विकसित भारत के लिए अंतरात्मा से वोट डालने की बात करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है और मैं देख पा रहा हूं कि इंडी गठबंधन के कुछ लोगों के दिल में भी देशहित की भावना है। देशहित में इंडिया अलायंस के कुछ सांसद एनडीए के साथ हैं।'

Anurag Thakur के दावे ने मचाई सनसनी
अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्हें पूरा यकीन है कि कुछ विपक्षी सांसद एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस के कुछ सांसद हमारे साथ हैं और यह नतीजों में दिखेगा। आगे भी इस तरह के परिणाम दिखेंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी कहा कि एनडीए मजबूती के साथ सीपी राधाकृष्णन के साथ खड़ा है। चिराग ने कहा, 'उपराष्ट्रपति का पद संवैधानिक होता है। मुझे पूरा यकीन है कि हमारे कुछ विपक्षी साथी भी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करेंगे। वह देशहित को ऊपर रखेंगे और जो सदन चलाने में समर्थ है उसे समर्थन देंगे।'
यह भी पढ़ें: Vice President Election 2025: मतदान के दौरान हेमामालिनी-रविशंकर का Funny Video हुआ वायरल, लोगों ने लिए मजे
Vice President Election में आंकड़े NDA के साथ
उपराष्ट्रपति चुनाव की बात करें, तो आंकड़े पूरी तरह से एनडीए के साथ नजर आ रहे हैं। बीजेपी और एनडीए के सभी दलों के समर्थन के साथ ही कुछ विपक्षी दलों ने अनुपस्थित रहने का ऐलान किया है। अकाली दल, बीजेडी और बीआरएस ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। इससे भी सीधे तौर पर एनडीए उम्मीदवार को ही लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Vice President Election: कौन हैं सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह? उपराष्ट्रपति चुनाव का किया बहिष्कार












Click it and Unblock the Notifications