Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अलग-अलग कोठियों में दो गर्लफ्रेंड संग लिव इन में रहता था गैंगस्‍टर दिलप्रीत, सेक्‍स पावर बढ़ाने की लेता था टैबलेट

मोहाली। पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा पर हमला करने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत ढाहा को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर दिलप्रीत को सेक्टर 43 के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर दिलप्रीत पुलिस पर फायरिंग कर भागने की फिराक में था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर दिलप्रीत के पैर में दो गोलियां लगीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक दिलप्रीत ढाहा बेहद अय्याश किस्‍म का था। वो नाम बदलकर दो लड़कियों के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि दोनों लड़कियां आपस में बहनें हैं। पुलिस ने दोनों गर्लफ्रेंड्स से भी पूछताछ की है।

कोठी की तलाशी में मिली आपत्तिजनकर चीजें

कोठी की तलाशी में मिली आपत्तिजनकर चीजें

दिलप्रीत की दोनों गर्लफ्रेंड ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि ढाहा नवंबर 2017 से गगनदीप सिंह के नाम से यहां रह रहा था। पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड की ओर से सेक्टर 38 में किराये पर ली कोठी की तलाशी ली तो वहां से काफी आप‍त्तिजनक चीजें मिली। पुलिस को दिलप्रीत के बैग से हेरोइन व सेक्सवर्धक गोलियां भी मिली हैं। पुलिस ने एक कार सहित 13 नंबर प्लेटें भी बरामद की हैं।

सबसे पहले बड़ी बहन को प्‍यार में फंसाया

सबसे पहले बड़ी बहन को प्‍यार में फंसाया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ढाहा अपनी गर्लफ्रेंडों में सबसे पहले 2016 में बड़ी बहन के संपर्क में आया। युवती से उसने दोस्ती की और अन्य गैंगस्टरों के साथ उसे मिलवाया। उसके बाद वह उसकी छोटी बहन से भी मिला, जोकि बड़ी बहन से ज्यादा तेजतर्रार निकली। वह ढाहा को इतनी पसंद आई कि उसने चंडीगढ़ में नवंबर 2017 में उसे घर किराये पर दिला दिया और उसके साथ आकर रहने लगा। इस बीच वह बड़ी बहन के पास भी आता-जाता रहता। हालांकि दोनों बहनों का कहना है कि वे अपनी मर्जी से ढाहा के साथ रह रही थीं।

फेसबुक पर रिवॉल्वर के साथ फोटो शेयर कर परमीश को दी थी धमकी

फेसबुक पर रिवॉल्वर के साथ फोटो शेयर कर परमीश को दी थी धमकी

आपको बता दें कि 14 अप्रैल को पंजाब के मशहूर सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था। मोहाली के सेक्टर 91 में कार सवार बदमाशों ने उनकी कार को निशाना बनाकर कई बार गोलियां चलाई थी। हालांकि, परमीश इस हमले में बाल-बाल बच गए थे। जिस वक्त ये हमला हुआ, तब परमीश के साथ कार में उनके दोस्त भी मौजूद थे। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। दिलप्रीत सिंह नाम के इस गैंगस्टर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और इस हमले में बच जाने पर दिलप्रीत ने सिंगर परमीश वर्मा को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। सिंगर पर हमले के बाद दिलप्रीत सिंह ने फेसबुक अकाउंट पर रिवॉल्वर के साथ एक फोटो शेयर की थी और परमीश को धमकी दी- "इस बार तो बच गया, लेकिन आने वाले वक्त में नहीं बच पाएगा।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+