राजनीति में किस्‍मत आजमाने के लिए बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने थामा BJP का दामन

हिमानी ने कहा कि उत्तराखंड की होने के कारण हमेशा से उनके मन में इस राज्य के लिए कुछ करने की इच्छा है और मुम्बई में रहने के बावजूद वह कला के माध्यम से प्रदेश में भी सक्रिय रहीं।

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अच्‍छी खबर है। जी हां अपने जमाने की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हिमानी भट्ट शिवपुरी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी नेताओं ने हिमानी के पार्टी में शामिल होने की विधिवत घोषणा कर दी।

Veteran Bollywood actress Himani Shivpuri joins BJP

कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिमानी को प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, महामंत्री नरेश बंसल और मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। देहरादून की रहने वाली हिमानी शिवपुरी ने छोटे पर्दे से लेकर हिंदी फिल्मों और नाटक के जरिए अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक अलग पहचान बनाई है।

क्‍यों थामा बीजेपी का दामन

शिवानी ने भाजपा में आने का कारण पीएम मोदी और भाजपा की नीतियों को बताया। हिमानी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई है। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी देगी, उसे बखूबी निभाएगी।

उन्‍होंने कहा कि पहला उनका फोकस पार्टी को मजबूती के लिए काम करना होगा। हिवानी ने कहा कि प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। जरूरत है तो सिर्फ ठोस नीतियां बनाने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+