काश! आज भी अपनी मौत का खंडन कर देतीं सुषमा स्वराज
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार रात साढ़े 9 से 10 बजे के बीच उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। बता दें कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई बार उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर उड़ी थीं। जिसका उन्होंने हर बार ट्वीट के जरिए अपनी शानदार हाजिर जवाबी से खंडन किया। लेकिन मंगलवार रात जब ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो लोग ये उम्मीद लगाने लगे कि शायद सुषमा स्वराज हर बार की तरह आएंगी और इस खबर का खंडन करेंगी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

सुषमा स्वराज ने 2019 का लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया था और इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला दिया था। जिसके बाद कई बार सोशल मीडिया पर कई बार उनके निधन की फर्जी खबरें चली थीं। सुषमा के ऐसे ही कुछ ट्वीट्स दिखाते हैं जिसमें यह पता चलता है कि वह कितनी विनम्र और हाजिरजवाबी थीं। 10 जुलाई को उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसका उन्होंने बेहद विन्रमता से जवाब दिया।
ट्विटर पर एक यूजर्स ने लिखा, 'आप जल्दी ठीक हो जाएं। हम सभी आपके साथ हैं।' सुषमा ने बिना देरी किए रिप्लाई किया, 'आप चिंता न करें। मैं बिल्कुल ठीक हूं।' सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए सुषमा ने ट्वीट किया था कि, आज के ट्वीट्स देख कर ऐसा लगता है की जैसे मेरे अस्वस्थ होने की अफवाह चल रही है। मैं सभी शुभचिंतकों को बताना चाहती हूँ की कृपया चिंता न करें। मैं बिलकुल ठीक हूँ।
वहीं जब पिछले महीने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन पर सुषमा स्वराज ने संवेदना जाहिर की तो एक व्यक्ति ने ट्वीट कर डाला, 'आपकी भी बहुत याद आएगी एक दिन शीला दीक्षित की तरह अम्मा।' इस ट्वीट पर सुषमा ने बिना संयम खोए जवाब देते हुए लिखा, 'इस भावना के लिए आपको मेरा अग्रिम धन्यवाद।
सुषमा स्वराज के जीवन से जुड़ी यादगार तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications