अपनी मौत की अफवाह पर भड़की ये दिग्गज अभिनेत्री, बोलीं- वक्त आएगा तो खुद ही चली जाऊंगी
मुंबई। 70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज के निधन की झूठी खबर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुमताज ने इन अफवाहों पर नाराजगी जताई है। एक अंग्रेजी वेबसाइट से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस दिन वो मरेंगी उनके परिवार की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। इन खबरों को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मुमताज ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं और बिल्कुल स्वस्थ्य हूं। मुझे खुशी हुई कि किसी ने कॉल करके मुझसे कंफर्म तो किया। मुझे समझ नहीं आता कोई ऐसा क्यों करता है। बीते साल भी ऐसी खबरें आई थी और मेरे रिश्तेदार-परिवारवाले परेशान हो गए थे। और क्या कहा मुमताज ने, विस्तार से जानिए
Recommended Video

जब वक्त आएगा तो मैं खुद ही चली जाऊंगी
मुमताज ने कहा 'इन दिनों मैं अपने परिवार के साथ लंदन में हूं। लॉकडाउन के चलते सभी मेरी बेटियां, नाती-नातिन, दामाद और मेरे पति घर में बंद हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा मेरे चाहने वाले हर कोने में हैं और उन्हें इन खबरों से दुख पहुंचता है। मुमताज ने कहा कि लोग मुझे क्यों मारना चाहते हैं, जब वक्त आएगा मैं खुद ही चली जाऊंगी।' आपको बता दें कि मुमताज अपने जमाने में खासा पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें उनके डांस परफॉर्मेंसेस के लिए काफी पसंद किया जाता था।

मौत तो एक दिन सबको आनी है
मुमताज ने बातचीत में बताया कि उनके रिश्तेदार मुंबई में रहते हैं। ऐसी खबरें आने पर उनके पूछा जा सकता है। मुमताज ने कहा कि जब वो मरेंगी तो उनकी फैमली इसे सीक्रेट नहीं रखेगी और बाकायदा आधिकारिक बयान दिया जाएगा। यह खबर हर जगह होगी। उन्होंने कहा कि मौत जिंदगी की हकीकत है और एक दिन सबको आनी है। लेकिन मैं मौत के झांसे में नहीं आ सकती।

मुमताज को हुआ था ब्रेस्ट कैंसर
एक्ट्रेस मुमताज को साल 2000 में ब्रेस्ट कैंसर ट्रेस हुआ था। इसका इलाज हुआ वो पूरी तरह ठीक हो गई हैं। वो लंबे समय से लंदन में रह रही हैं। उनकी बेटी नताशा ने फिराज खान के बेटे फरदीन खान से शादी की है और वो भी लंदन में ही रहती हैं। उल्लेखीय है कि मुमताज ने 'गहरा दाग', 'हमराज', 'आपकी कसम', 'रोटी' और 'नागिन' जैसी फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications