ठंड से कांपा उत्तर भारत, 21 ट्रेनें लेट, कोहरे के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित
नई दिल्ली। पूरे देश में ठंड ने तांडव मचा दिया है, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी है, दिल्ली से शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हो रहा है।दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान ने पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जबकि 27 सालों का यह दूसरा सबसे कम तापमान रहा है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है।

21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं
वहीं शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है, बढ़ती गलन और कोहरे के कारण आज दिल्ली से चलने वाली 21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, तो वहीं आज लो विजिबिलिटी की वजह से कई उड़ानों में भी देरी हुई है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल-कॉलेज बंद
तो वहीं राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है, ठंड के कारण गुरुवार और शुक्रवार को गाजियाबाद और गौतम बूद्ध नगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार सुबह शहर में कई जगहों पर कोहरे छाये रहने के साथ ही ठंड बहुत अधिक रहेगी, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
ठंड और ठिठुरन का दौर जारी
गौरतलब है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली तक पहुंच रही बर्फीली हवा के कारण ठंड और ठिठुरन का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड और भी बढ़ेगी। इस दौरान सुबह-शाम कोहरा भी छाने की संभावना है। साथ ही पहाड़ों की ओर से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं ठिठुरन बढ़ाने का काम करेंगी, दिल्ली में अब तेजी से तापमान गिर सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार है।
-
Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन से आसान होगा दिल्ली से हरिद्वार का सफर, 3 घंटे में पूरी होगी यात्रा! -
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications