16वीं लोक सभा का पहला संसद विशेष सत्र 4-11 जून, कमलनाथ होंगे प्रोटेम स्‍पीकर

venkaiah naidu
नई दिल्‍ली। संसदीय मंत्री वैंकेया नायडू ने बताया है कि 16वीं लोकसभा का पहला विशेष सत्र 4 जून से बुलाया गया है जो कि 11 जून तक चलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई दूसरी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद वैंकेंया ने यह फैसला लोगों को सुनाया।

विशेष सत्र के दौरान नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। नए सांसद 4 और 5 जून को शपथ लेंगे। वहीं, विशेष सत्र के दौरान लोकसभा का नया स्‍पीकर चुना जाएगा। 6 जून को लोकसभा स्‍पीकर का चुनाव होगा। इसके बाद 9 जून को संयुक्‍त बैठक होगी। कमलनाथ फिलहाल प्रोटेम स्‍पीकर होंगे।

नायडू ने बताया कि नौ जून को राष्‍ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद 10 और 11 जून को राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

गौर हो कि पहले यह बैठक बुधवार शाम पांच बजे होनी थी लेकिन इसे बाद में गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया था। इससे पहले, मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक मंगलवार को हुई थी। इसमें कालेधन को लेकर एक अहम फैसला किया गया। सरकार ने इस मामले में एसआईटी बनाने का ऐलान किया।

गौर हो कि संसदीय कार्य मंत्री का पदभार संभालने के तुरंत बाद एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को संकेत दिए कि सरकार विपक्ष को समायोजित करने के लिए ‘अतिरिक्त प्रयास' करेगी। इसकी व्याख्या इस प्रकार से की जा सकती है कि सरकार कांग्रेस को मुख्य विपक्षी दल के रूप में मान्यता देने के मुद्दे पर कड़ा रुख नहीं अपनाएगी और पर्याप्त संख्या में सांसद नहीं होने के बावजूद वह कांग्रेस को विपक्ष के नेता का पद दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+