राज्यसभा में वेंकैया नायडू का विदाई समारोह, पीएम मोदी और खड़गे ने की कार्यकाल की तारीफ
नई दिल्ली, 8 अगस्त: एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत चुके हैं। 11 अगस्त को सुबह उनको शपथ दिलाई जाएगी। इस बीच सोमवार को राज्यसभा में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए और उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा कि वेंकैया नायडू की विदाई सदन के लिए बहुत ही भावुक पल है।
Recommended Video

सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं। ये इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है। सभा के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामयी उपस्थिति से जुड़े हैं। अनेक बार आप कहते रहे हैं कि मैं राजनीति से रिटायर हुआ हूं परन्तु सार्वजनिक जीवन से नहीं थका हूं। आपके अनुभवों का लाभ भविष्य में देश को मिलता रहेगा। हम जैसे अनेक सार्वजनिक जीवन के कार्यकर्ताओं को भी मिलता रहेगा।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम इस वर्ष ऐसा 15 अगस्त मना रहे हैं जब स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री सब के सब ऐसे लोग हैं जो आजाद भारत में पैदा हुए और सब के सब बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। ये देश के नए युग का प्रतीक भी है। अगर हमारे पास देश के लिए भावनाएं हों, बात कहने की कला हो, भाषा की विविधता में आस्था हो तो भाषा, क्षेत्र हमारे लिए कभी भी दीवार नहीं बनती हैं ये उपराष्ट्रपति नायडू ने सिद्ध किया है।
खड़गे ने कही ये बात
वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम दो अलग-अलग विचारधाराओं के लोग हो सकते हैं। मुझे आपसे कुछ शिकायतें भी हो सकती हैं लेकिन ये उनके बारे में बात करने का समय नहीं है। आपने इतनी कठिनाई और दबाव में भी अपनी भूमिका निभाई, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications