भाजपा नेता के काफिले में शामिल वाहन का एक्सिडेंट, सीआरपीएफ जवान समेत 2 की मौत
Recommended Video
Hansraj Ahir के काफिले से टकराया Truck, CRPF जवान समेत 2 की मौत |वनइंडिया हिंदी|
नागपुर। महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हंसराज अहीर के काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
जिसमें एक सीआरपीएफ का जवान है और दूसरा शख्स महाराष्ट्र पुलिस का जवान है। गाड़ी महाराष्ट्र पुलिस के जवान चला रहे थे।

जानकारी के मुताबिक हादसा चंद्रपुर-नागपुर रोड पर हुआ है। इस हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी कॉनवॉय में शामिल इस वाहन को तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी थी।












Click it and Unblock the Notifications