'वीर बाल दिवस' पर पीएम मोदी बोले- सिख गुरुओं ने भारतवासियों को अपनी भूमि की महिमा के लिए जीना सिखाया
गुरु गोबिंद सिंह के दो पुत्रों की शहादत की याद में नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत करते हुए सिख गुरुओं की शिक्षाओं की सराहना की।

पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के दो पुत्रों की शहादत को नमन करते हुए कहा उनके बलिदानों को न केवल भारत में बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व स्तर पर याद किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा सिख गुरुओं ने भारतीयों को अपनी भूमि की महिमा के लिए जीना सिखाया है और देश को बेहतर और विकसित बनाने के लिए प्रेरणा के रूप में काम किया है। प्रधानमंत्री ने दोनों "साहिबजादों" को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि "वीर बाल दिवस" भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी करने के संकल्प का प्रतीक है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के पास भारत के युवाओं भारत के युवाओं के असीमित सपनों को पूरा करने के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण और रोडमैप है भले ही वो चाहम जिस क्षेत्र और समाज में पैदा हुए हों।
पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए कहा सरकार की नीति स्पष्ठ है, सरकार की मंशा में कोई खोट नहीं है।
देश के प्रधानमंत्री ने युवाओं को अपनी सेहत को सबसे अधिक प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि जब युवा फिट होंगे तभी तो वे अपने करियर और अपने जीवन के हर क्षेत्र में सुपर हिट होंगे।
पीएम मोदी ने युवाओं को अच्छा आहार लेने, "Digital Detox" अपनाने और नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक गुरुओं और धार्मिक नेताओं और सामाजिक संगठनों से नशे के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की भी अपील की।
'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के अलावाा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर भी नजर आ रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications