Video: दिल्ली में महिला से मिलने उसके घर गया टाइक्वांडो इंस्ट्रक्टर, दरवाजा खुलते ही करने लगा हस्तमैथुन
नई दिल्ली। एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में एक टाइक्वांडो इंस्ट्रक्टर महिला के साथ छे़ड़छाड़ करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दिल्ली स्थित वसंतकुंज की है जहां एक इंस्ट्रक्टर ने महिला के घर रिंगबेल बजाई और दरवाजा खोलते नहीं उसने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। शख्स महिला से मिलने उसके घर गया था। उसने घंटी बजाई और जैसे ही दरवाजा खुला अजीबोगरीब हरकत करने लगा। उसने महिला के सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। महिला ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान हुई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना 12 अप्रैल की सुबह 11.30 बजे की है। बताया गया कि महिला से बात करते हुए अजीबोगरीब हरकत करते हुए बात कर रहा था। जब महिला ने अपने दोस्त को बुलाया तो वो भाग गया। दक्षिण पश्चिम पुलिस के डीसीपी मिलिंद दंबरे ने कहा कि हमने उसे CCTV फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया।
बताया कि वो एक टाइक्वांडो टीचर है और उसे एक अन्य मामले में साल भर पहले गिरफ्तार किया गया था। 1 महीने पहले ही वो जेल से बाहर आया है। उस पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications