24 जनवरी को नताशा संग होगी 'कुली नंबर 1' की शादी, हाईप्रोफाइल मैरिज में होंगे ये बाराती

Varun Dhawan weds Natashan Dalal: फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने हर किसी को चौंकाते हुए 24 जनवरी को नताशा दलाल से शादी करने का फैसला लिया है। दोनों मुंबई के अलीबाग में 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। यह शादी अलीबाग स्थित एक बीच रिजॉर्ट में स्थित मैंसन हाउस में होगी। गुरुवार को शादी के वेन्यू की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमे देखा जा सकता है कि शादी के लिए तैयारी की जा रही है और स्टेज-मंडप तैयार किया जा रहा है। हालांकि इस जगह तस्वीरें लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

लोगों को भेजा गया ई-कार्ड

लोगों को भेजा गया ई-कार्ड

वरुण और नताशा की शादी बेहद करीबी लोगों के बीच होगी, इसमे परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। कुछ दिन पहले ही मेहमानों को ई-कार्ड भेजा गया है। यह शादी रविवार को हो रही है। आइए डालते हैं नजर दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत कब और कैसे हुई। दरअसल वरुण और नताशा काफी सालों से रिलेशन में हैं, दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं, लेकिन दोनों के बीच अफेयर स्कूल के कई सालों बाद एक म्युजिक कॉन्सर्ट में शुरू हुआ।

 कैसे शुरू हुई डेटिंग

कैसे शुरू हुई डेटिंग

वरुण और नताशा अलग-अलग कार्यक्रम में एक साथ जाने लगे और एक दूसरे को डेट करने लगे। शुरुआत में नताशा बिल्कुल फिल्मों में रुचि नहीं रखती थीं और वह शर्मीली थीं, वह पब्लिक अपीयरेंस से भी बचती थीं, यही वजह है कि दोनों का रिलेशन सीक्रेट रहा। हालांकि दोनों को कई बार कार्यक्रमों में और एक साथ डेट करते हुए देखा गया, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिलेएशन के बारे में खुलकर बात नहीं की।

 करन के शो पर रिलेशन की बात कही थी

करन के शो पर रिलेशन की बात कही थी

करन जौहर के कॉफी विद करन के 6ठे सीजन में वरुण धवन ने पहली बार अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि हम दोनों सीरियस हैं और जल्द ही शादी करेंगे, उसके बाद से दोनों की शादी की खबरें सामने आने लगी। वरुण धवन और नताशा की शादी इस समय बॉलीवुड में सबसे चर्चित विषय बना हुआ है। वरुण की मां और पिता ने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों से 22 से 24 जनवरी तक खाली रहने को कहा है। मेहमानों को जानकारी दी गई है कि अलीबाग रिजॉर्ट में शादी कोरोना के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए होगी।

मनीष मल्होत्रा हो सकते हैं डिजायनर

मनीष मल्होत्रा हो सकते हैं डिजायनर

कुछ रिपोर्ट की मानें तो शादी में शाहरुख खान, सलमान खान को भी न्योता दिया गया है। करन जौहर जिन्होंने वरुण को 2012 में स्टूडेंट ऑफ द इयर से लॉन्च किया था वो भी शादी में शिरकत करेंगे। लेकिन शाहरुख खान शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह फिल्म पठान के लिए बबल में हैं। हाल ही में डेविड धवन को मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर देखा गया था। यहां वरुण के भाई रोहित और उनकी पत्नी जान्हवी भी थीं। माना जा रहा है कि वरुण मनीष मल्होत्रा का डिजाइन की हुई शेरवानी पहन सकते हैं। वहीं नताशा की बात करें तो वह खुद फैशन डिजाइनर हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी वेडिंग ड्रेस कुछ खास होने वाली है।

लग्जरी रिसॉर्ट में होगी शादी

लग्जरी रिसॉर्ट में होगी शादी

जिस जगह पर वरुण और नताशा की शादी हो रही वह एक लग्जरी बीच रिजॉर्ट द मैंसन हाउस है। यह चारो ओर से नारियल के पेड़ से घिरा, सफेद रंग से डिजाइन किया हुआ मैंसन है। यहां कुल 25 कमरे हैं, जहां ज्यादातर प्राइवेट पार्टी होती है। रिपोर्ट के अनुसार इस पूरी प्रॉपर्टी को बुक करने के लिए प्रति दिन 4 लाख रुपए का खर्च होता है। यह मैंसन हाउस अलीबाग में स्थित है और सासावेन बीच से पैदल की दूरी पर है। बीच से बोट के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है। शादी के कार्यक्रम के लिए मेहमान तीन दिन तक तीन विलास में ठहरेंगे। ये विला द पॉमकोर्ट, द कोव रूम और द स्काइ डेक रूम हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+