Vande Mataram 150 years: 'वंदे मातरम' ने उड़ाई थी अंग्रेजों के रातों की नींद, जानिए एक-एक शब्द का अर्थ
Vande Mataram Story in Hindi: भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि हर भारतीय पहचान है, यह गीत न केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा है, बल्कि देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति भी है। सोमवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि 'वंदे मातरम् शक्ति और चेतना का प्रवाह है।'
ये भारत की राष्ट्रीय पहचान , जिसका एक-एक शब्द नस-नस में देशभक्ति की भावना को जगाता है, अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले इस गीत की कहानी भी बहुत रोचक है, जिसे हर भारतीय को जानना बहुत जरूरी है।

Vande Mataram की रचना किसने की?
वंदे मातरम की रचना Bankim Chandra Chatterjee ने की थी। उन्होंने यह गीत 7 नवंबर 1875 में लिखा था, और इसे उनकी प्रसिद्ध उपन्यास 'आनंदमठ' (Anandamath) में शामिल किया गया था, जो 1882 में प्रकाशित हुआ।
भारत माता को एक देवी के रूप में चित्रित किया गया
इस गीत में भारत माता को एक देवी के रूप में चित्रित किया गया है, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ये गीत क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का प्रेरणास्रोत बना। 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, 24 जनवरी 1950 को इसे भारत के राष्ट्रीय गीत (National Song) का दर्जा दिया गया।
Vande Mataram का महत्व
वंदे मातरम का अर्थ है - 'मां, मैं तुम्हें नमन करता हूं।'यह गीत भारतीय संस्कृति, मातृभूमि और प्रकृति के प्रति गहरे प्रेम का प्रतीक है इसी कारण इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा कहा था। ये केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की ध्वनि है। ये गीत में छह पदों का है, जिसमें केवल दो पद संस्कृत के हैं और बाकी चार पद बंगाली में हैं।

Vande Mataram Lyrics (वन्दे मातरम् हिंदी लिरिक्स)
- वन्दे मातरम्।
- सुजलाम् सुफलाम् मलय़जशीतलाम्,
- शस्यश्यामलाम् मातरम्। वन्दे मातरम्।। 1।।
- शुभ्रज्योत्स्ना पुलकितयामिनीम्,
- फुल्लकुसुमित द्रुमदलशोभिनीम्,
- सुहासिनीम् सुमधुरभाषिणीम्,
- सुखदाम् वरदाम् मातरम्। वन्दे मातरम्।। 2।।
- कोटि-कोटि कण्ठ कल-कल निनाद कराले,
- कोटि-कोटि भुजैर्धृत खरकरवाले,
- के बॉले माँ तुमि अबले,
- बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीम्,
- रिपुदलवारिणीं मातरम्। वन्दे मातरम्।। 3।।
- तुमि विद्या तुमि धर्म,
- तुमि हृदि तुमि मर्म,
- त्वम् हि प्राणाः शरीरे,
- बाहुते तुमि माँ शक्ति,
- हृदय़े तुमि माँ भक्ति,
- तोमारेई प्रतिमा गड़ि मन्दिरे-मन्दिरे। वन्दे मातरम् ।। 4।।
- त्वम् हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी,
- कमला कमलदलविहारिणी,
- वाणी विद्यादायिनी, नमामि त्वाम्,
- नमामि कमलाम् अमलाम् अतुलाम्,
- सुजलां सुफलां मातरम्। वन्दे मातरम्।। 5।।
- श्यामलाम् सरलाम् सुस्मिताम् भूषिताम्,
- धरणीम् भरणीम् मातरम्। वन्दे मातरम्।। 6।।
Vande Mataram का हिंदी अर्थ
- वंदे मातरम् - हे मातृभूमि, मैं तुम्हें नमन करता हूँ।
- सुजलाम सुफलाम मलयज शीतलाम - तुम जल और फलों से भरपूर हो,
- शीतल मलय पर्वत की मंद पवन से शीतल हो।
- शस्यश्यामलाम मातरम् - तुम्हारे खेत लहलहाते हैं, हरियाली से आच्छादित हैं,
- हे जननी, तुम्हें प्रणाम।
- शुभ्रज्योत्स्ना पुलकित यामिनीम् - चांदनी रातों में तुम आलोकित होती हो,
- फुल्लकुसुमित द्रुमदलशोभिनीम् - खिले हुए पुष्पों और वृक्षों से तुम सुसज्जित हो।
- सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम् - तुम्हारी वाणी मधुर है, तुम्हारा मुख मुस्कान से भरा है।
- सुखदां वरदां मातरम् - तुम सुख देने वाली और वरदान प्रदान करने वाली माता हो।
- हे मातृभूमि, वंदे मातरम् - तुम्हें बारंबार नमन।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications